अंबिकापुर @thetarget365 : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकनाकला में एक पत्नी ने अपने पति की नृशंस हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस जघन्य वारदात को पत्नी ने अपनी 5 साल की मासूम बच्ची के सामने अंजाम दिया।
आरोपी पत्नी मेहरून निशा ने पहले अपने पति मोहम्मद उम्मत 32 वर्ष, आ. बदरुद्दीन को नींद की ओवरडोज दवा खिलाई। जब वह बेसुध हो गया, तो उसके हाथ-पैर खांट से रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसके सिर में प्लास्टिक का कवर डालकर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी मेहरून निशा का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था, जो इस हत्या की मुख्य वजह मानी जा रही है। सूचना पर तत्काल पहुंची लुण्ड्रा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…
Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…
This website uses cookies.