Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभागायुक्त द्वारा जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा के तत्कालीन प्राचार्य एवं शासकीय हाई स्कूल गेड़ई के वर्तमान प्राचार्य आरबी निराला को कार्यस्थल पर अशोभनीय व्यवहार के कारण निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार तत्कालीन प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनोरा और वर्तमान में प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल गेड़ई के प्राचार्य आरबी निराला के विरूद्ध स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार किये जाने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई जिसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी (रा.), जशपुर से करायी गयी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन अनुसार प्राचार्य निराला द्वारा विद्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय व्यवहार करने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। जिसके मद्देनजर सरगुजा संभागायुक्त द्वारा उक्त प्राचार्य को इस कृत्य हेतु निलंबित कर दिया गया है। उक्त कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के सर्वथा विपरीत है, इसलिए छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से इन्हें निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…
IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…
SRH vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…
Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…
Goa Sex Scandal : गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…
ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…
This website uses cookies.