अंबिकापुर @thetarget365: Surguja : सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर ने गुरुवार को विकासखंड उदयपुर में संचालित जिला सहकारी मर्यादित बैंक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक के लंबे समय से अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बैंक संचालन में किसी प्रकार की व्यवधान न आए, इसके लिए शीघ्र नए अधिकारी की पदस्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय सुविधा का केंद्र है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैंक के ऑपरेटर की अनुपस्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई और उसे तत्काल कार्य से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्य में लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर भोसकर ने लखनपुर एवं उदयपुर स्थित खाद-बीज वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूरिया, इफको, डीएपी, पोटाश और धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि खाद और बीज की आपूर्ति समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि पात्रता के अनुसार छोटे एवं बड़े किसानों को प्राथमिकता से खाद-बीज का वितरण किया जाए, और छोटे किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बनसिंह नेताम, सीसीबी नोडल अधिकारी पीसी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read More : BCCI : IPL की जगह 4,347 करोड़ रुपये की सऊदी टी20 लीग लेगी ! BCCI उठाने जा रहा है बड़ा कदम
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.