सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने बैठक में समाज के उत्थान के लिए लोगों को आगे आने किया आह्वान

अंबिकापुर। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज की मोहल्ला बैठक कृष्ण नगर कॉलोनी नमनाकला में आयोजित की गई। अध्यक्ष कौशलेंद्र पाण्डेय ने समाज में होने वाले रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया एवं समाज के उत्थान के लिए लोगों को आगे आने प्रेरित किया।

संयोजक राजेश तिवारी ने सभी विप्र बंधु को समाज को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता निभाने आह्वान किया। समाज के वरिष्ठ सदस्य डीबी दुबे ने शैक्षणिक क्षेत्र में युवाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ सदस्य अनिल तिवारी द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक सामाजिक सहायता पहुंचे, ऐसा प्रयास हो, का विचार आया। समाज के युवा संयोजक विनोद तिवारी द्वारा सामाजिक दायित्व सभी विप्र बंधुओं को निभाना चाहिए एवं 10 मई को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती में अधिक से अधिक संख्या सुनिश्चित हो का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के संचालन समाज के युवा उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने किया। नए सदस्य सौरभ तिवारी, शुभ्रांशु तिवारी एवं मयंक तिवारी ने भी अपने विचारों से समाज के वरिष्ठ लोगों को अवगत कराया।


बैठक में समाज के उपाध्यक्ष चंद्रसेन तिवारी, अनिल दुबे, अनिल तिवारी, लवकुमार पांडे, प्रमोद दुबे, उपेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, लक्ष्य तिवारी, रिशु तिवारी, आयुष तिवारी, छोटू चौबे एवं समाज के अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन जनमेजय पाण्डेय ने किया।

thetarget365

Recent Posts

Surguja Jal Jeevan Mission : क्यों जान देने पर उतारू है सरगुजा का ठेकेदार? जानें भ्रष्टाचार का पूरा खेल

Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…

58 minutes ago

Weather Alert : सरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौत, रायपुर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Weather Alert  : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल…

1 hour ago

Bomb Threat : बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की तीसरी धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर पुलिस

Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती…

1 hour ago

This website uses cookies.