सरगुजा के अंचल ओझा को रायपुर में यंग लीडर अवार्ड, ‘प्रोजेक्ट इज्जत’ से बदल रहे हैं किशोरियों का जीवन

Young Leader Award : सरगुजा संभाग में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर पिछले एक दशक से लगातार काम कर रही संस्था सरगुजा साइंस ग्रुप एज्युकेशन सोसायटी को बड़ा सम्मान मिला है। संस्था के संस्थापक अंचल कुमार ओझा को रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित थिंक सोशल इंपैक्ट अवार्ड 2025 समारोह में यंग लीडर अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की तकनीकी सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, सर्वोहीत्तम और एनआईटी रायपुर द्वारा आयोजित प्रदेश के पहले सीएसआर अवार्ड के अंतर्गत प्रदान किया गया। 2014 से “प्रोजेक्ट इज्जत” के जरिए संस्था स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्रामीण इलाकों में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। इसके तहत निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण, प्रशिक्षण और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगारोन्मुखी पहल भी की जा रही है। समारोह में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के एसबीसी विशेषज्ञ अभिषेक सिंह और उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग की मौजूदगी में अंचल ओझा को यह सम्मान दिया गया। अवार्ड मिलने पर ओझा ने कहा— “2014 से संस्था के पदाधिकारियों, समूहों की बहनों और शिक्षकों-शिक्षिकाओं के सामूहिक प्रयास से हम सरगुजा जिले के लगभग 90% गांवों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर काम कर रहे हैं। बलरामपुर और सूरजपुर में भी कार्य की मजबूत स्थिति बनी है। यह सम्मान पूरी टीम के निःस्वार्थ प्रयासों की उपलब्धि है।” इस सम्मान के जरिए संस्था को सतत विकास लक्ष्य-3 (उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण) और सतत विकास लक्ष्य-5 (लैंगिक समानता) की दिशा में किए गए कार्यों के लिए सराहा गया है।

Young Leader Award : सरगुजा संभाग में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर पिछले एक दशक से लगातार काम कर रही संस्था सरगुजा साइंस ग्रुप एज्युकेशन सोसायटी को बड़ा सम्मान मिला है। संस्था के संस्थापक अंचल कुमार ओझा को रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित थिंक सोशल इंपैक्ट अवार्ड 2025 समारोह में यंग लीडर अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान यूनिसेफ छत्तीसगढ़ की तकनीकी सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, सर्वोहीत्तम और एनआईटी रायपुर द्वारा आयोजित प्रदेश के पहले सीएसआर अवार्ड के अंतर्गत प्रदान किया गया।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर2014 से “प्रोजेक्ट इज्जत” के जरिए संस्था स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों व ग्रामीण इलाकों में किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। इसके तहत निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण, प्रशिक्षण और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगारोन्मुखी पहल भी की जा रही है।

Adst

समारोह में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के एसबीसी विशेषज्ञ अभिषेक सिंह और उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग की मौजूदगी में अंचल ओझा को यह सम्मान दिया गया।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरअवार्ड मिलने पर ओझा ने कहा— “2014 से संस्था के पदाधिकारियों, समूहों की बहनों और शिक्षकों-शिक्षिकाओं के सामूहिक प्रयास से हम सरगुजा जिले के लगभग 90% गांवों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर काम कर रहे हैं। बलरामपुर और सूरजपुर में भी कार्य की मजबूत स्थिति बनी है। यह सम्मान पूरी टीम के निःस्वार्थ प्रयासों की उपलब्धि है।”

इस सम्मान के जरिए संस्था को सतत विकास लक्ष्य-3 (उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण) और सतत विकास लक्ष्य-5 (लैंगिक समानता) की दिशा में किए गए कार्यों के लिए सराहा गया है।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst