ईंट भट्ठे में मजदूर दंपति की संदिग्ध मौत, अवैध भट्ठों पर सवाल

लखनपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के लखनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पलगड़ी में ईंट भट्ठे के तिरपाल तंबू के अंदर मजदूर दंपति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान कलिंदर अगरिया 30 वर्ष और उसकी पत्नी सुंदरी अगरिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा और लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात को तंबू में सोए थे दंपति

सूत्रों के अनुसार, कलिंदर अगरिया और उनकी पत्नी पिछले दो महीने से गांव के गमला भट्ठे में ईंट बनाने का काम कर रहे थे। शनिवार, 28 दिसंबर की शाम, वे अपने बच्चों हीरालाल 12 वर्ष और मोतीलाल 8 वर्ष को घर छोड़कर भट्ठे में सोने गए। उन्होंने तिरपाल तंबू के अंदर आग जलाकर रात बिताई। सुबह जब उनके बच्चे अपने माता-पिता को बुलाने पहुंचे, तो उन्होंने दंपति को मृत पाया।

अवैध गमला भट्ठों का संचालन जारी

ग्राम पलगड़ी में पिछले दो वर्षों से अवैध गमला भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। इन भट्ठों में अवैध कोयले का इस्तेमाल कर ईंट तैयार की जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

शासकीय जमीन पर चल रहे अवैध भट्ठे

क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों का संचालन बड़े पैमाने पर हो रहा है। कई भट्ठे शासकीय जमीन पर बनाए गए हैं, जहां चोरी का कोयला उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन इन अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दरिमा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है। प्राथमिक जांच में दंपति की मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने गमला भट्ठा संचालकों और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की मांग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध भट्ठों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन को इन भट्ठों को तत्काल बंद कराना चाहिए और मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

4 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

4 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

4 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

4 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

4 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

5 hours ago

This website uses cookies.