ताज़ा खबर

Suvendu Adhikari : हुगली में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले के दौरान ‘जय बांग्ला’ के नारे पर भड़के नेता

Suvendu Adhikari  : पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन “जय श्रीराम” का नारा लगवाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। टीएमसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और इसे “जय बांग्ला” से डर की प्रतिक्रिया बताया।

काफिले के दौरान भड़के अधिकारी

यह घटना हुगली जिले की है, जहां सुवेंदु अधिकारी एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने “जय बांग्ला” का नारा लगाया, जिससे सुवेंदु नाराज़ हो गए। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और सुरक्षाकर्मियों के साथ उस व्यक्ति के पास पहुंचे। वहां उन्होंने व्यक्ति से “जय श्रीराम” का नारा लगाने को कहा।

पीड़ित मुंसी अली बोले – मेरा गला भी काट दें, जय श्रीराम नहीं बोलूंगा

विवादित युवक की पहचान मुंसी अली के रूप में हुई है, जो खुद को टीएमसी का समर्थक बताते हैं। अली ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं प्रवासी मजदूरों पर हो रहे हमलों से बहुत व्यथित था और सुवेंदु अधिकारी से सवाल करना चाहता था। लेकिन उन्होंने मुझ पर जबरदस्ती ‘जय श्रीराम’ बोलने का दबाव डाला।” अली ने कहा, “अगर मेरा गला काट दिया जाए तब भी मैं ‘जय श्रीराम’ नहीं बोलूंगा। ‘जय बांग्ला’ हमारे राज्य की पहचान है और मैं इसे बार-बार बोलूंगा।”

मारपीट और चोट का आरोप, टीएमसी ने साधा निशाना

मुंसी अली ने यह भी दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि उन्हें डंडों से मारा गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ में चोट आई। इस घटना के बाद टीएमसी ने सोशल मीडिया पर डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया और लिखा, “बीजेपी को अंदर से झकझोर देने के लिए सिर्फ दो शब्द काफी हैं – जय बांग्ला।”

‘जय बांग्ला’ बनाम ‘जय श्रीराम’: नारे की राजनीति फिर चर्चा में

‘जय बांग्ला’ बनाम ‘जय श्रीराम’ की नारेबाज़ी पश्चिम बंगाल की राजनीति में लंबे समय से मुद्दा बनी रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर लोगों से ‘हैलो’ की जगह ‘जय बांग्ला’ कहने का आह्वान किया था। इसके बाद से यह नारा बीजेपी के ‘जय श्रीराम’ के जवाब में एक राजनीतिक प्रतीक बन गया है।

सुवेंदु अधिकारी और मुस्लिम युवक के बीच हुए इस टकराव ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में धार्मिक और भाषाई नारों के तनाव को उजागर कर दिया है। टीएमसी इस मुद्दे को उठाकर बीजेपी पर हमला कर रही है, वहीं बीजेपी की तरफ से अब तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read More  : Russia Drone Attack : शांति वार्ता के बाद रूस का बड़ा ड्रोन हमला, कीव में कई धमाके और भीषण आग

 

Thetarget365

Recent Posts

Cameron Green KKR : क्या 25 करोड़ के कैमरन ग्रीन बने KKR की हार के सबसे बड़े विलेन? फैंस का फूटा गुस्सा

Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…

6 hours ago

Baloda Bazar News: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, ऊंचाई से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…

6 hours ago

Bilaspur Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं, बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Bilaspur Road Accident:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…

6 hours ago

Share Market Update March 30: ईरान संकट का कोहराम, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे धड़ाम

Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…

6 hours ago

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert:  छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…

6 hours ago

IPL 2026 Rohit Sharma: ‘हिटमैन’ का कोहराम, रोहित शर्मा ने जड़ा आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…

6 hours ago

This website uses cookies.