Ambikapur News : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए UGC बिल के विरोध में आज अंबिकापुर में स्वर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में सुबह से ही विरोध का माहौल देखने को मिला। UGC कानून को “काला कानून” बताते हुए स्वर्ण समाज के संगठनों ने रैली निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस आंदोलन का व्यापक असर शहरभर में दिखाई दिया, जहां अधिकांश व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
UGC बिल के विरोध में निकाली गई रैली राम मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई घड़ी चौक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। “UGC बिल वापस लो”, “शिक्षा के साथ खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं।
रैली के घड़ी चौक पहुंचने के बाद वहां एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां समाज के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने UGC बिल के विभिन्न प्रावधानों पर कड़ा विरोध जताया। वक्ताओं का कहना था कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला है और समाज को बांटने की साजिश का हिस्सा है।
जनसभा को संबोधित करते हुए ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि UGC कानून के माध्यम से एसटी, एससी और ओबीसी समाज को स्वर्ण समाज से अलग करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां इन वर्गों को बरगलाकर समाज में विभाजन पैदा करना चाहती हैं। राजेश तिवारी ने कहा, “अंग्रेजों ने जिस तरह ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई थी, आज भी वैसी ही नीति अपनाई जा रही है। UGC कानून एक काला कानून है और स्वर्ण समाज इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगा।”
प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कराकर अपने आंदोलन को मजबूत समर्थन दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। UGC बिल के विरोध में हुए इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया कि अंबिकापुर में स्वर्ण समाज के बीच इस कानून को लेकर भारी आक्रोश है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज हो सकता है।
Commercial LPG Quota: देश की ऊर्जा सुरक्षा और रसोई गैस वितरण प्रणाली को लेकर सरकार…
Ali Larijani Photo: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान से एक हृदयविदारक और…
Kerala Election 2026: केरल की राजनीति में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां…
Bilaspur Suicide: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई…
Surajpur Police: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध कोयला कारोबार और खदानों से होने वाली…
WB Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग…
This website uses cookies.