अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग में शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के खिलाफ शिक्षक अब खुलकर सामने आ गए हैं। विभागीय गड़बड़ियों से नाराज़ शिक्षकों ने आज 13 जून को शिक्षक साझा मंच सरगुजा संभाग के बैनर तले एकजुट होकर संभाग स्तरीय “पोल खोल ज्ञापन रैली” निकाली। रैली में संभाग के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए और मुख्यमंत्री के नाम सरगुजा संभाग आयुक्त व संयुक्त संचालक शिक्षा को साक्ष्यों सहित ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय सहसंचालक हरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जिला संचालक कमलेश सिंह, संदीप पांडेय, सचिन त्रिपाठी, सर्वजीत पाठक के नेतृत्व में शांतिपूर्ण रैली निकालकर शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भारी विसंगतियों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पूरे संभाग में बिना परीक्षण के अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई, जिसके आधार पर ऐसे स्कूलों में पदस्थापन कर दिया गया जहां न तो रिक्त पद हैं और न ही विषय की आवश्यकता।
शिक्षक नेताओं ने यह भी बताया कि कई महिला व्याख्याताओं को मात्र 12 घंटे पहले सोशल मीडिया से सूचना देकर काउंसलिंग में बुलाया गया, जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। कहीं शिक्षक उस स्कूल में पहुंच रहे हैं जहां रिक्ति ही नहीं है, तो कहीं जिनका नाम सूची में नहीं था, उन्हें भी पदस्थ कर दिया गया। ऐसे लगभग 24 मामलों के प्रमाण शिक्षक साझा मंच ने अधिकारियों को सौंपे हैं।
ज्ञापन में शिक्षक साझा मंच ने युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों ने शासन के निर्देशों की अनदेखी कर शिक्षा की गुणवत्ता से खिलवाड़ किया है। मंच ने वर्ष 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण करने की पुरानी मांग को दोहराया।
ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं में विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने, क्रमोन्नति वेतनमान का जनरल ऑर्डर जारी करने, डीएड प्रशिक्षित शिक्षकों को पदोन्नति में मान्यता देने, एवं सेवा अवधि की गणना कर पूर्ण पेंशन प्रदान करने की मांगें प्रमुख थीं। ज्ञापन सौंपने के पश्चात मंच द्वारा अहमदाबाद विमान हादसे में मृत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन भी रखा गया।
रैली के पश्चात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच ने युक्तियुक्तकरण की तमाम अनियमितताओं को मीडिया के समक्ष दस्तावेजों सहित प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय सह-संचालक हृषिकेश उपाध्याय, अशोक कुर्रे, वीरेंद्र बहादुर तिवारी, जिला महिला प्रमुख कंचनलता श्रीवास्तव सहित सभी ब्लॉकों के संचालक, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षक साझा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
US Israel Iran Conflict : पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भीषण संघर्ष के बीच…
LPG Cylinder Crisis : छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की…
Surguja Jal Jeevan Mission : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से प्रशासन को हिला देने वाली…
Bilaspur Bird Flu Alert : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के…
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल…
Bomb Threat : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती…
This website uses cookies.