खेल

Team India Comeback: फिटनेस टेस्ट पास, टीम इंडिया का ये धाकड़ खिलाड़ी जल्द करेगा शानदार वापसी

Team India Comeback: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय (वनडे) सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मुकाबला टीम इंडिया जीत चुकी है। इस सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसके लिए टीम की घोषणा अभी बाकी है। इस बीच, टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। खबर है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Team India Comeback: एशिया कप की चोट से उबरकर हार्दिक को T20 खेलने की परमिशन

स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह टूर्नामेंट का फाइनल मैच भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब पीटीआई के हवाले से खबर आई है कि हार्दिक पांड्या को टी20 फॉर्मेट में खेलने की परमिशन दे दी गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले, हार्दिक अपनी फिटनेस और फॉर्म को साबित करने के लिए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उम्मीद है कि जब मंगलवार को हैदराबाद में बड़ौदा और पंजाब के बीच मुकाबला खेला जाएगा, तो हार्दिक उसमें मैदान पर उतरेंगे। अगर ऐसा होता है, तो वह करीब ढाई महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Team India Comeback: चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा रखेंगे हार्दिक की फिटनेस पर खास नज़र

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी दूर है। इसी बीच खबर ये भी है कि 4 दिसंबर को हार्दिक पांड्या बड़ौदा और गुजरात के बीच होने वाले मैच में भी खेलते हुए दिख सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान टीम इंडिया के चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा भी वहाँ मौजूद रहेंगे। उनका उद्देश्य हार्दिक की फिटनेस को नजदीकी से चेक करना होगा, खासकर उनके गेंदबाजी और फील्डिंग मूवमेंट पर नज़र रखना। यदि सब कुछ योजना के अनुसार और संतोषजनक रहा, तो हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

शुभमन गिल की वापसी पर अभी भी अनिश्चितता

जहां हार्दिक की वापसी की खबरें पुख्ता हो रही हैं, वहीं युवा ओपनर शुभमन गिल को लेकर अभी भी चिंता बनी हुई है। वह कब तक पूरी तरह से फिट होंगे, इसको लेकर कोई फाइनल अपडेट या संकेत नहीं है। पीटीआई के हवाले से पता चला है कि शुभमन गिल जल्द ही बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचने वाले हैं, जहाँ उनकी फिटनेस की गहन जाँच की जाएगी। इसके बाद ही यह तय होगा कि वह भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं।

गिल को इंजेक्शन और 21 दिन का आराम

पीटीआई को बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि शुभमन गिल को इंजेक्शन लगाया गया था और उन्हें कम से कम 21 दिन के आराम और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई है। बेंगलुरु में ट्रेनिंग के दौरान गिल की मूवमेंट का आकलन किए बिना कुछ भी कहना मुश्किल है। सूत्रों ने बताया कि अभी यह भी सुनिश्चित नहीं है कि बल्लेबाजी करते हुए गिल बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं कर रहे हैं या नहीं। उनकी वापसी पूरी तरह से NCA में होने वाली फिटनेस जाँच पर निर्भर करेगी।

Read More : Kangana Ranaut : कंगना रनौत ने विपक्ष को जमकर घेरा, संसद में हंगामे पर दिया तीखा बयान

Thetarget365

Recent Posts

Purple Cap Winner IPL 2026: रबाडा ने फाइनल में भुवनेश्वर से छीनी पर्पल कैप, आखिरी ओवरों का वो रोमांच!

Purple Cap Winner IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांचक समापन हो चुका…

2 hours ago

RCB Champion : कप्तान रजत पाटीदार ने आगे रहकर किया कमाल, जानिए जीत के वो पांच मास्टरस्ट्रोक

RCB Champion : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

2 hours ago

Suman Kalyanpur Death : नहीं रहीं दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर, नवासी साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Suman Kalyanpur Death :  भारतीय संगीत जगत से एक बेहद ही दुखद और झकझोर देने…

2 hours ago

RCB wins IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता खिताब, लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन

RCB wins IPL : क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की रात बेहद रोमांचक रही, जहां…

3 hours ago

Myanmar Blast : म्यांमार में भीषण बम धमाका, कम से कम 55 लोगों की मौत, 70 घायल

Myanmar Blast :  एक तरफ जहां म्यांमार के राष्ट्रपति भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं,…

3 hours ago

India Nepal Border Dispute : ‘नेपाल ने माना-भारत की जमीन पर किया अतिक्रमण’, PM बालेन शाह का संसद में पहला बयान

India Nepal Border Dispute :  नेपाल के नवनिर्वाचित और युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने संसद…

5 hours ago

This website uses cookies.