खेल

Team India Sponsorship: टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप बनी कंपनियों के लिए ‘सर्वाइवल टेस्ट’!

Team India Sponsorship:  अगर आप सोचते हैं कि कंपनियां सिर्फ शेयर बाजार में गिरती हैं, तो आपको टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप का इतिहास जानकर हैरानी होगी। मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि जर्सी स्पॉन्सरशिप किस तरह कंपनियों के लिए एक ‘लिटमस टेस्ट’ बन गई है।

सहारा: कभी जोश में था, अब हो गया बेसहारा

सहारा ग्रुप एक दौर में भारत की सबसे प्रमुख कंपनियों में से एक था। इस कंपनी ने 2001 से लेकर 2013 तक टीम इंडिया की जर्सी को स्पॉन्सर किया। सहारा का नाम हर खेल आयोजन में सुनाई देता था, लेकिन समय ने करवट ली और सहारा की हालत लगातार खराब होती चली गई। आज यह कंपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

माइक्रोमैक्स: मार्केट लीडर बनने का सपना अधूरा

सस्ते स्मार्टफोन के जरिए माइक्रोमैक्स ने भारतीय बाजार में तहलका मचाया था। 2014 से 2016 तक इस कंपनी ने टीम इंडिया की जर्सी को स्पॉन्सर किया। उस वक्त यह घरेलू ब्रांड तेजी से उभर रहा था, लेकिन जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा बढ़ी, माइक्रोमैक्स बाजार से लगभग गायब हो गया। अब इसकी गिनती बीते दौर की कंपनियों में होती है।

बायजू: एडटेक की बादशाहत से गिरावट तक

2019 से 2023 तक टीम इंडिया की जर्सी पर नजर आया बायजू का नाम, लेकिन यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। एक समय था जब बायजू हर घर में जाना-पहचाना नाम बन चुका था, खासकर कोरोना काल में। लेकिन कंपनी पर फर्जीवाड़े और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे। आज बायजू अपने अस्तित्व को बचाने की कोशिश में जुटा है।

ड्रीम 11: गेमिंग कंपनी के सपनों पर सरकार ने फेरा पानी

2023 में ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम 11 ने टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप की डील की। कंपनी ने BCCI के साथ 358 करोड़ की डील साइन की, जबकि कुल मार्केटिंग बजट 2400 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन सरकार द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर बैन की घोषणा के बाद BCCI ने ड्रीम 11 के साथ करार खत्म कर दिया। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।

अगली बारी किसकी?

इन चार बड़ी कंपनियों के उदाहरण बताते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर करना सिर्फ गौरव की बात नहीं, बल्कि एक कड़ी परीक्षा भी है। हर वह कंपनी जिसने यह जिम्मेदारी उठाई, या तो आज संकट में है या बाजार से बाहर हो चुकी है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि अगली कंपनी कौन होगी जो टीम इंडिया की जर्सी पर अपनी मुहर लगाएगी -और क्या वह इस ‘जर्सी जिंक्स’ से बच पाएगी?

Read More : Rajasthan Non-Veg Ban: राजस्थान में 28 अगस्त और 6 सितंबर को नॉनवेज की बिक्री पर रोक, जैन पर्वों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

ECI Press Conference LIVE : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

ECI Press Conference LIVE  :भारत निर्वाचन आयोग ने देश के पांच प्रमुख राज्यों—असम, केरल, तमिलनाडु,…

24 minutes ago

West Bengal Election 2026: ममता बनर्जी का बड़ा दांव, पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय ₹500 बढ़ाया

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीखों के आधिकारिक ऐलान से…

49 minutes ago

Dilip Ghosh Kalighat: दिलीप घोष की ‘कालीघाट’ वाली चेतावनी से मचा बवाल, क्या ममता का किला ढहा पाएगी बीजेपी?

Dilip Ghosh Kalighat: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी पारा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री…

54 minutes ago

This website uses cookies.