Tej Pratap Yadav Warning : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ हो, लेकिन सूबे की सियासत गर्म हो चुकी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी को खुली चेतावनी दे दी है। तेज प्रताप ने साफ तौर पर कहा है कि यदि उन्हें महुआ विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिला, तो पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।
एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे केवल महुआ सीट से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं, और इसी को लेकर तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे टिकट नहीं मिला तो RJD वहां से हार जाएगी।” उनका यह बयान न सिर्फ पार्टी नेतृत्व के लिए दबाव है, बल्कि यह आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।
हाल ही में तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले के महुआ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने महुआ की जनता से मेडिकल कॉलेज का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया है। तेज प्रताप की इस सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की चुनावी जमीन तैयार करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज दौरे के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि यदि जनता की मांग होगी तो वे फिर से चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम में भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी दिखी। समर्थकों के झंडों और वाहनों पर ‘टीम तेज प्रताप यादव’ का लोगो भी दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह खुद को चुनावी रेस में मजबूती से उतारने की तैयारी कर चुके हैं।
दौरे के दौरान समर्थकों ने तेज प्रताप के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। ‘महुआ का विधायक कैसा हो, तेज प्रताप जैसा हो’ जैसे नारों ने मौके पर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। इस जनसमर्थन के बाद तेज प्रताप ने भी अपने इरादे सार्वजनिक कर दिए और यह संदेश दे दिया कि वे महुआ से चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसके लिए पार्टी को अपना रुख साफ करना होगा।
मंगलवार को तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा में एक अलग अंदाज में प्रवेश किया। जहां आरजेडी के अन्य नेता मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे, वहीं तेज प्रताप यादव सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे। इस पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “मैं हमेशा सफेद कपड़े ही पहनता हूं। सादा जीवन, उच्च विचार में विश्वास रखता हूं। केवल शनिवार को काले कपड़े पहनता हूं।”
तेज प्रताप यादव का यह भी पहला सार्वजनिक विधानसभा दौरा था पार्टी से निष्कासन के बाद। उन्होंने यह अवसर भी खुद की सक्रियता और सार्वजनिक संवाद के लिए उपयोग किया। उनकी मौजूदगी और साफ-साफ दिए गए बयानों से यह स्पष्ट हो गया कि वे आगामी चुनाव में न सिर्फ महुआ से दावेदारी पेश कर रहे हैं, बल्कि पार्टी पर भी दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
तेज प्रताप यादव के इस अल्टीमेटम से RJD के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान की आहट सुनाई देने लगी है। उनके इस बयान से न केवल पार्टी की रणनीति प्रभावित हो सकती है, बल्कि महुआ सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं। aअब यह देखना दिलचस्प होगा कि RJD नेतृत्व तेज प्रताप की इस खुली चुनौती को कैसे लेता है — मनाने की कोशिश करेगा या नया उम्मीदवार उतार कर टकराव का रास्ता चुनेगा।
LPG New Rules: देश में गहराते ऊर्जा संकट और रसोई गैस की बढ़ती मांग को…
Assam Polls 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस पार्टी…
Strait of Hormuz: मध्य-पूर्व में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान के साथ बढ़ती तनातनी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक सत्र की शुरुआत से ठीक पहले…
Middle East Crisis: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते बारूदी तनाव और विनाशकारी युद्ध की आहट…
Netanyahu Death Rumors: मध्य-पूर्व में जारी भीषण रक्तपात और इजरायल-ईरान के बीच सीधे सैन्य संघर्ष…
This website uses cookies.