ताज़ा खबर

Tej Pratap Yadav का ‘गठबंधन ऑफर’, बोले- तेजस्वी महुआ से कभी नहीं लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस चाहे तो साथ आ जाए

Tej Pratap Yadav : बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज उबाल है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को VVIP पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया। पटना के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप ने खुद को महुआ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बताते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियां चाहें तो उनके गठबंधन में शामिल हो सकती हैं।”

तेजप्रताप ने दावा किया कि उनके छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कभी महुआ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने तेजस्वी को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अगर वह मुझे देख रहे हैं, तो उन्हें मेरा आशीर्वाद है।”

VIP को कहा ‘बहरूपिया’, VVIP के साथ नई पारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजप्रताप ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी (VIP) को “बहरूपिया पार्टी” बताया। वहीं, हाल ही में बनी वीवीआईपी (VVIP) पार्टी के साथ मिलकर नई शुरुआत का ऐलान किया। तेजप्रताप बोले, “आज से नई पारी की शुरुआत हो रही है। आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे। हमारी प्राथमिकता ज़मीन से जुड़कर जनता के दुख-दर्द को समझना और उन्हें हल करना है।” VVIP पार्टी की स्थापना 29 जून 2025 को प्रदीप निषाद ने की थी, जो पहले मुकेश सहनी के निजी सचिव और करीबी रह चुके हैं। प्रदीप पहले ही कह चुके हैं कि वे 70% टिकट मल्लाह समाज के उम्मीदवारों को देंगे।

RJD और कांग्रेस को खुला न्योता

तेजप्रताप ने अपने गठबंधन में RJD और कांग्रेस को भी शामिल होने का खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा, “हम यादव और मुसलमानों को साथ लेकर चलना चाहते हैं। RJD अगर इस गठबंधन से जुड़ना चाहे तो स्वागत है।”हालांकि, उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है, जिसका खुलासा जल्द होगा। अपने विरोधियों को ‘जयचंद’ कहकर उन्होंने यह भी जोड़ा कि “मुझे किसी पद का लोभ नहीं है। जो जनता के लिए काम करेगा, वही मेरा साथी होगा।”

तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया ‘नकलची’

तेजप्रताप के गठबंधन ऐलान के समानांतर तेजस्वी यादव ने एक और मोर्चा खोल दिया। नीतीश सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू करने की घोषणा पर तेजस्वी ने सरकार को “नकलची” करार दिया। उन्होंने कहा कि NDA सरकार वही कर रही है, जिसकी हमने मांग की थी। X (पूर्व ट्विटर) पर तेजस्वी ने लिखा, “20 सालों तक जो सरकार डोमिसाइल नीति को खारिज करती रही, वही आज हमारी मांग की नकल कर रही है। माय-बहन योजना की तरह अब शिक्षक भर्ती नीति भी चुराई जा रही है।”

बिहार की सियासत में नया समीकरण?

तेजप्रताप का VVIP के साथ गठबंधन और RJD को ऑफर, तेजस्वी के प्रति परोक्ष समर्थन और VIP पार्टी पर तीखा हमला—यह सब संकेत दे रहे हैं कि बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर है। क्या यह गठबंधन लोकसभा चुनाव 2026 से पहले कोई बड़ा असर दिखाएगा, या फिर यादव परिवार की अंदरूनी खींचतान का ही एक नया अध्याय है—यह आने वाला समय बताएगा।

Read More : Satyapal Malik case : 300 करोड़ रिश्वत के आरोपों में फंसे थे सत्यपाल मलिक, अब उनके निधन के बाद क्या होगा केस का?

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: संजय दत्त पर पाकिस्तानी फैन ने लुटाई दौलत, गिफ्ट किया गोल्ड प्लेटेड iPhone 17 और लाखों की एंटीक घड़ी

Sanjay Dutt Pakistani Fan Gift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की लोकप्रियता की सीमाएं…

19 minutes ago

Singrauli Adani Power Plant: सिंगरौली अडाणी पावर प्लांट में मजदूर की मौत पर भारी बवाल, कंपनी ऑफिस में आगजनी, कई वाहन फूंके

Singrauli Adani Power Plant: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद तनावपूर्ण खबर सामने…

40 minutes ago

PM Modi on Rani Rashmoni: ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी की फिसली जुबान! रानी रासमणि पर दिए बयान से बंगाल में सियासी घमासान

PM Modi on Rani Rashmoni:  आगामी चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

55 minutes ago

Bihar Crime: बिहार के सारण में हैवानियत, छात्रा से गैंगरेप के बाद कुएं में फेंककर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले के डोरनी (डेरनी) इलाके से एक रूह कंपा देने…

1 hour ago

This website uses cookies.