Thetarget365

मंदिर प्रवेश विवाद: FIR न होने नाराज सर्व आदिवासी समाज और कांग्रेस ने घेरा अजाक थाना, अन्न त्याग कर आदिवासी महिला करेगी अब चुनाव प्रचार

अंबिकापुर @thetarget365 अजिरमा स्थित राधेकृष्ण मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद 48 घंटे तक कोई कार्यवाही न होने पर आज सर्व आदिवासी समाज और जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबिकापुर अजाक थाने का घेराव किया।

घटना 11 फरवरी की है, जब कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सरिता पैकरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह को कथित तौर पर भाजपा समर्थक ने मंदिर में प्रवेश करने से रोका और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें जातिसूचक अपशब्द भी कहे गए।

पीड़ित पक्ष ने उसी रात अंबिकापुर आदिम जाति कल्याण (अजाक) थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज सर्व आदिवासी समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने की गिरफ्तारी की मांग

सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारी थाने के सामने बैठकर घण्टों नारेबाजी करते रहे और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

अजाक के थाना प्रभारी ने आंदोलनकारियों को लिखित में आश्वासन दिया है कि आपकी लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। जांच उपरांत ही आगे की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

पढ़ें संबंधित खबर: 

अन्न त्याग कर पंचायत चुनाव में भागीदारी करूंगी

आदिवासी हूँ इसलिए मंदिर प्रवेश नहीं करने दिया गया। पुलिस प्रशासन करवाई करने के बजाय टाल-मटोल कर रहा है। आदिवासियों को उम्मीद छोड़ देनी चाहिए कि इस शासन-प्रशासन में उनकी कोई सुनवाई होगी। आज बेहद निराश हूँ और प्रण लेती हूँ आदिवासी सम्मान के लिये 17 फरवरी तक अन्न त्याग कर पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करूँगी और उसके उपरांत न्याय के लिए न्यायालय के शरण में जाऊँगी।

सुनीता पैकरा
शिकायतकर्ता/प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य

thetarget365

Recent Posts

गुनाह का बोझ नहीं सह पाया: 9 दिन बाद खुद पहुंचा थाने

Ambikapur News : अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात…

2 hours ago

Janjgir-Champa Double Murder: जांजगीर में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, लूट के बाद इलाके में भारी तनाव

Janjgir-Champa Double Murder:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने…

2 hours ago

Chhattisgarh Rules Change Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आम जनता पर सीधा असर

Chhattisgarh Rules Change Today:  आज यानी 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष (FY 2026-27)…

2 hours ago

Homemade Organic Pesticide: पौधों के कीड़ों से हैं परेशान? किचन के इन मसालों से मिनटों में तैयार करें जैविक स्प्रे

Homemade Organic Pesticide: बागवानी यानी गार्डनिंग एक ऐसा सुकून भरा शौक है जिसमें हम पौधों…

2 hours ago

Netanyahu’s New Alliance: ‘ईरान को अकेले नहीं छोड़ेंगे’, नेतन्याहू ने किया नए शक्तिशाली गठबंधन का एलान

Netanyahu's New Alliance: ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन…

3 hours ago

This website uses cookies.