Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर, दोनों ओर से गोलीबारी में 12 सैनिकों की मौत

Afghanistan Pakistan Conflict:  अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर से डूरंड लाइन के पास चार अलग-अलग इलाकों में हमले किए गए। इन हमलों के जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भी जबरदस्त गोलीबारी की और तीन अफगान ड्रोन मार गिराए। बताया जा रहा है कि ये ड्रोन विस्फोटक ले जा रहे थे।

ads

काबुल एयरस्ट्राइक बनी संघर्ष की वजह

तनाव की शुरुआत 9 अक्टूबर को हुई, जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। तालिबान ने इन हमलों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, जबकि पाकिस्तान ने इसकी सीधे तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली। हालांकि, उसने तालिबान को चेतावनी दी कि वह अपनी जमीन से TTP की गतिविधियों को रोकें।

Adst

इसके बाद अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पाकिस्तान हमारे साथ खेल खेलना बंद करे। अमेरिका और ब्रिटेन से पूछ लो कि अफगानिस्तान के साथ ऐसा व्यवहार करने का अंजाम क्या होता है।”

जवाबी कार्रवाई में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

तालिबान के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में अफगान सैनिकों ने शनिवार रात डूरंड लाइन के पास कई पाकिस्तानी पोस्ट पर गोलाबारी की। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके अलावा, तालिबान ने दो सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया और कुनार व हेलमंद प्रांतों में स्थित पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह कर दिया।

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा, “हमारा ऑपरेशन आधी रात को पूरा हो गया है। लेकिन अगर पाकिस्तान ने दोबारा सीमा का उल्लंघन किया, तो हमारी सेना तैयार है।”

पाकिस्तान की चेतावनी – भारत की तरह मिलेगा जवाब

पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सख्त बयान देते हुए कहा, “हम अफगानिस्तान को भी भारत की तरह मुंहतोड़ जवाब देंगे। अब पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।”

सऊदी अरब ने जताई चिंता

इस पूरे घटनाक्रम पर सऊदी अरब ने भी चिंता जताई है। सऊदी सरकार ने दोनों देशों से संयम बरतने और कूटनीतिक तरीके से विवाद सुलझाने की अपील की है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि तनाव बढ़ाना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरनाक हो सकता है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह दोनों देशों की आंतरिक सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका अहम हो जाती है, ताकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सके।

Reda More : Horoscope Today: 12 अक्टूबर का दैनिक राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.