अंबिकापुर@thetarget365 : शुक्रवार देर रात अंबिकापुर रिंग रोड पर थार और कार की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने थार चालक संजय सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घायल संजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर निवासी ट्रांसपोर्टर संजय सिंह अपनी थार गाड़ी से रामानुजगंज चौक जा रहे थे। प्रतापपुर चौक के पास शिवधारी कॉलोनी मार्ग में सामने से आ रही कार अचानक मोड़ दी गई, जिससे दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। इसके बाद, कार में सवार युवकों ने संजय सिंह पर हमला कर दिया।
घटना के दौरान भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी झगड़ा शांत कराने की कोशिश नहीं की। आरोप है कि हमलावरों ने संजय सिंह को पकड़कर उनका सिर खंभे से टकरा दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में उन्होंने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक थार चालक पर हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और हैरानी देखी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sikkim Weather Update: हिमालय की गोद में बसे खूबसूरत राज्य सिक्किम में कुदरत का कहर…
Share Market Record High: भारतीय शेयर बाजार के लिए 25 मार्च 2026 की सुबह खुशियों…
RCB New Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आगाज़ से पहले क्रिकेट जगत से…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के साथ…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की आहट के साथ ही राज्य की…
Israel Caspian Sea Strike: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक नया और खतरनाक…
This website uses cookies.