प्रतापपुर (सूरजपुर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेरवा समाज के संभागीय संरक्षक व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बासुदेव माझी क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क कर मोदी सरकार की योजनाओं के लाभ गिना रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने गोटगवां व गणेशपुर के ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें मोदी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की।
शुक्रवार को लगने वाले प्रतापपुर के बाजार में पहुंचकर वहां बड़ी संख्या में मौजूद आसपास व दूरदराज के लोगों के समक्ष अपना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सही मायनों में यह लोकसभा चुनाव सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई है। सत्य के साथ मोदी जी खड़े हैं और असत्य के साथ देश की संपत्ति को लूटने वाले विपक्षी दल खड़े हैं। अब फैसला आपको करना है कि आप सत्य का साथ देंगे या असत्य का। माझी ने कहा कि आप देख सकते हैं कि मोदी सरकार ने अपने दस वर्षों के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर किस तरह से नकेल कसने का काम किया है। मोदी सरकार में देश की गरीब जनता की संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझकर लूटने वाले भ्रष्ट नेताओं को एक एक कर जेल भेजने का काम किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदीजी के सख्त रवैये को देखते हुए देश में बैठे भ्रष्टाचारी मोदीजी का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं। बासुदेव माझी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलने में महारत हासिल कर चुकी कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों तक इस देश पर राज किया। कांग्रेस ने प्रत्येक लोकसभा चुनाव में गरीबी हटाओ का नारा दिया। पर यह नारा कभी भी जमीनी स्तर पर नहीं उतर सका। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को गरीबों की नहीं बल्कि अपनी तिजोरी भरने की ज्यादा चिंता रहती थी। माझी ने कहा कि 70 वर्षों तक देश की गरीब जनता को मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित रखने वाली कांग्रेस को चुनाव आते ही गरीबों की याद आने लगती है। इसलिए कांग्रेस अब फिर से एक झटके में ग़रीबी हटाने का खोखला दावा कर रही है। कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर भलीभांति समझने वाली जनता अबकी बार फिर से मोदी सरकार को ही देश की सेवा करने का मौका देकर अबकी बार चार सौ पार के नारे को सार्थक करने जा रही है।
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आपराधिक विवाद…
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला…
Iran War 2026: मध्य पूर्व में जारी ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज चेन्नई…
IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान…
Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाने की…
This website uses cookies.