Thetarget365

कोर्ट के आदेश पर नातिन से मिलने बेटी के ससुराल पहुँचे दंपत्ति पर मारपीट कर किया जानलेवा हमला…

अंबिकापुर@thetarget365 : कोर्ट के आदेश पर नातिन से मिलने बेटी के ससुराल गए नाना-नानी पर जानलेवा हमला करने सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल लेकर आने के बाद अस्पताल परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत बन गई, जिससे काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

शहर के नवागढ़ निवासी महबूब अंसारी की पुत्री जाकिया अंसारी का विवाह लगभग 4 वर्ष पूर्व अयान मार्ग निवासी आदिल खलीफा पिता मुजाहिद खलीफा 28 वर्ष से हुआ था। दोनों के दांपत्य जीवन के बीच पुत्री का जन्म हुआ। इसके बाद जाकिया की बीमारी से मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद लगभग 2 वर्ष से नवागढ़ में रहने वाले नाना-नानी महबूब अंसारी और सलामुन अंसारी 40 वर्ष अपनी नातिन से मिलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बच्ची से उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में मामला कुटुम्ब न्यायालय में संज्ञान में उन्होंने लाया था, जिस पर न्यायालय के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को ढाई वर्ष की हो चुकी बच्ची से नाना-नानी को मिलने की अनुमति दी थी। न्यायालय के आदेश पर महबूब अंसारी और उनकी पत्नी सलामुन अंसारी मंगलवार को शाम लगभग 4 बजे अपनी दिवंगत बेटी के अयान मार्ग में स्थित ससुराल में नातिन से मिलने के लिए गए थे।

रॉड से जानलेवा हमला

महबूब अंसारी का आरोप है कि मिलने जाने के दौरान दामाद आदिल खलीफा के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों ने उन पर रॉड सहित अन्य चीजों से हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गए थे। इसकी जानकारी जब उनके पुत्र रूहुल अमीन को मिली तो वह मौके पर पहुंचा, यहां उसके साथ भी मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायल महबूब अंसारी, सलामुन और रूहुल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंची।

अस्पताल में भी मारपीट की नौबत

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों पक्ष के लोगों का जमघट लग गया और विवाद के साथ ही मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कोतवाली और पुलिस सहायता केंद्र की पुलिस ने मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोगों की स्थिति सामान्य है। वहीं रोजा रखे दंपती और इनके पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर दौड़ लगाने लगे, जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजन भी दहशत में आ गए। लगभग आधे घंटे तक ऐसी परिस्थिति बनी रही।

Recent Posts

AIADMK Election Manifesto: AIADMK का चुनावी धमाका, तमिलनाडु में पुरुषों को भी फ्री बस और राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज का वादा

AIADMK Election Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़…

6 hours ago

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 महासप्तमी, माँ कालरात्रि का प्रिय भोग, फूल और पूजा का विशेष महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के सातवें दिन को 'महासप्तमी' के रूप में अत्यंत…

6 hours ago

Chaitra Navratri 2026: माँ कालरात्रि की पूजा से दूर होगा हर भय, जानें शुभ मुहूर्त और गुड़ के भोग का महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर सातवां दिन मां दुर्गा के…

6 hours ago

Ambikapur Airport: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान 30 मार्च से शुरू, एलायंस एयर ने खोली टिकट बुकिंग

Ambikapur Airport: छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई…

6 hours ago

This website uses cookies.