विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है – टीएस सिंह देव

विधानसभा घेराव में सरगुजा की होगी दमदार उपस्थिति

अंबिकापुर (thetarget365)। विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है नहीं तो सरकारें बेलगाम हो जाती है। उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कही। वे 24 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने ऐसा जनमत दिया कि इंडिया गठबंधन हार के भी जीत गयी। सबसे बड़ी बात देश बच गया। उहोने कहा कि विधानसभा चुनाव में परिणाम देश भर के विशेषज्ञों के आंकलन के विपरीत में रहा। दुर्भाग्यवश लोकसभा में भी हमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। हम राज्य और देश दोनों जगह मजबूत विपक्ष की भूमिका में है। उन्होंने पिछले 8 महीना में कानून व्यवस्था, चिकित्सा-स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। उन्होंने सरगुजा जिले से ज्यादा से ज्यादा बड़ी संख्या में लोगो से विधानसभा घेराव में शामिल होने का आग्रह किया।सरगुजा की प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित घेराव में सरगुजा से दमदार उपस्थिति होनी चाहिए। नगर निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम लोगो ने थाली में परोसकर सरकार उन्हें सौप दिया। अब संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा तभी नगरीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। पूर्व की सरकार में तब के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ऐसी व्यवस्था बनाई थी की सरकारी अस्पतालों में सभी दवाइयां मिल जाती थी, सिर्फ आठ महीने में ही दवाइयों के साथ डॉक्टरों की कमी की बात आ रही है। सोसायटी में चना मिलना बंद है। बिजली बिल दुगना हो गया है। कानून व्यवस्था बदहाल है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने घेराव के रूप रेखा की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा सरकार को नियंत्रित करने विरोध आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन हेमन्त सिन्हा और आभार प्रदर्शन महापौर डा. अजय तिर्की ने किया। बैठक में मो इस्लाम, राजीव सिंह, दुर्गेश गुप्ता, आरएस तोमर, संजय विश्वकर्मा, विकल झा, शिवप्रसाद अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

हार के मैदान नही छोडूंगा- सिंहदेव

पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के बीच फिर से दोहराया कि मैं हर पल आपके साथ हूं। जैसा पहले भी कहा था हर के बाद मैदान नहीं छोडूंगा। उन्होंने बैठक में युवाओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा धीरे-धीरे आगे आकर जिम्मेदारी संभालना होगा। हम सब वरिष्ठ सहयोगी के तौर पर उनके साथ रहेंगे।

thetarget365

Recent Posts

Arvind Kejriwal HC Notice: समन मामले में बरी होने के खिलाफ ED पहुंची हाई कोर्ट, केजरीवाल को नोटिस जारी

Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

2 minutes ago

Anil Ambani News: सीबीआई ने दर्ज की ₹3,750 करोड़ की नई FIR, LIC को धोखाधड़ी से नुकसान पहुँचाने का आरोप

Anil Ambani News:  भारतीय कॉरपोरेट जगत से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने…

10 minutes ago

Middle East War 2026: ईरान ने ठुकराई ट्रंप की डेडलाइन, होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रखने का एलान

Middle East War 2026:  मध्य-पूर्व के रणक्षेत्र में तनाव अब अपने चरम बिंदु पर पहुंच…

12 minutes ago

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा का जलवा कायम, दक्षिण अफ्रीकी ‘जूनियर रबाडा’ मफाका की रैंकिंग में सुनामी

ICC T20 Rankings:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खिलाड़ियों की नवीनतम टी20 रैंकिंग जारी कर…

16 minutes ago

Punjab Big Bash: एच.एस. फुल्का ने थामा बीजेपी का हाथ, 2027 चुनाव से पहले पंजाब में मची हलचल

Punjab Big Bash:  पंजाब के राजनीतिक समीकरणों में बुधवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को…

19 minutes ago

Minimata Mahtari Jatan Yojana: छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को ₹20,000 की आर्थिक मदद, ऐसे करें घर बैठे आवेदन

Minimata Mahtari Jatan Yojana:  छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग…

21 minutes ago

This website uses cookies.