सुकमा-दंतेवाड़ा में NIA का बड़ा एक्शन!
NIA Raids Sukma: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 2023 में दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले से जुड़ी हुई है। इस हमले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया था।
NIA ने अपने बयान में कहा कि ये छापे RC-07/2024/NIA/RPR (अरनपुर आईईडी ब्लास्ट केस) के तहत नामजद आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर मारे गए। एजेंसी ने बताया कि यह मामला CPI (माओवादी) के सशस्त्र कैडरों द्वारा किए गए घातक हमले और विस्फोट से संबंधित है। कार्रवाई के दौरान एजेंसी को कई महत्वपूर्ण और आपत्तिजनक दस्तावेज, नकद राशि, हाथ से लिखी रसीद पुस्तिकाएं और अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। ये रसीदें कथित रूप से माओवादी संगठन द्वारा लेवी वसूली के लिए इस्तेमाल की जाती थीं।
यह हमला 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेडका के पास हुआ था। इस हमले को नक्सलियों की दारभा डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया था। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर IED विस्फोट किया था, जिसमें कई जवान शहीद हुए थे।NIA की जांच में अब तक यह सामने आया है कि हमले की साजिश स्थानीय माओवादी नेटवर्क ने रची थी और इसमें कई सक्रिय कैडर सीधे शामिल थे।
एजेंसी ने बताया कि अब तक इस मामले में दो चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं और 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है और उनकी तलाश जारी है।NIA अधिकारियों के अनुसार, “जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई, वे या तो हमले में शामिल थे या फिर माओवादियों की मदद कर रहे थे। बरामद साक्ष्य इस नेटवर्क के वित्तीय और संगठनात्मक ढांचे को समझने में मदद करेंगे।”
NIA पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ में नक्सली वित्त पोषण और समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सक्रिय है। एजेंसी ने पहले भी बीजापुर, सुकमा, कांकेर और दंतेवाड़ा जिलों में कई अभियानों के तहत कैडर और ओवरग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है।सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी अब माओवादियों के सप्लाई चैन, फंडिंग और कम्युनिकेशन नेटवर्क पर फोकस कर रही है ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।NIA की यह ताज़ा कार्रवाई बस्तर में सक्रिय माओवादी संगठनों पर केंद्र सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा मानी जा रही है। एजेंसी की कोशिश है कि अरनपुर जैसे हमलों की पुनरावृत्ति न हो और क्षेत्र में शांति बहाल की जा सके।
BJP Bengal 5 Promises : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझान अब एक स्पष्ट…
Tamil Nadu Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने राज्य की राजनीति…
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
This website uses cookies.