बिलासपुर@thetarget365 : न्यायधानी के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अस्पताल के फर्श पर पोछा लगाते नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह महिला किसी मरीज की अटेंडर है, जो इलाज के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन उससे सफाई करवाई गई। वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अस्पताल के फर्श पर पोछा लगा रही है, और पास में मौजूद कुछ लोग मूकदर्शक बने खड़े हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की निंदा करनी शुरू कर दी। सवाल यह उठता है कि क्या अब मरीज के परिजन से ही अस्पताल की सफाई करवाई जाएगी?स्वास्थ्य केंद्र की इस कार्यप्रणाली पर अब जनता और जागरूक नागरिकों के बीच नाराज़गी देखने को मिल रही है.
इस पूरे मामले को बिलासपुर सीएमएचओ ने संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ ने कहा है कि यदि किसी भी अस्पताल कर्मचारी द्वारा महिला से जबरन सफाई करवाई गई है, तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों में मानवीय संवेदनाओं का पालन न होना कहीं न कहीं पूरे तंत्र पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है और दोषियों को क्या सजा मिलती है.
Ali Larijani Killed: ईरान और अमेरिका-इजरायल गठबंधन के बीच जारी भीषण युद्ध के 18वें दिन…
Mojtaba Khamenei News: ईरान के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है…
Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी…
Joe Kent Resignation: ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच डोनाल्ड…
LPG Cylinder Raid: छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध व्यावसायिक उपयोग को…
SP MP Chhotelal: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, लोकसभा में अक्सर तीखी बहस और हंगामे की…
This website uses cookies.