प्रतापपुर (सूरजपुर)। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब झारखंड में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते पर विश्वास जताते हुए व उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें झारखंड की राजधानी रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में प्रचार प्रसार करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
झारखंड की रांची लोकसभा सीट पर छठवें चरण के अंतर्गत 25 मई को वोट डाले जाएंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए झारखंड पहुंचीं विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने भाजपा के रांची लोकसभा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस दौरान बैठक में झारखंड भाजपा के लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई व छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय ने रांची लोकसभा सीट पर होने जा रहे लोकसभा चुनाव के संबंध जरुरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के उपरांत विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने रांची लोकसभा क्षेत्र के बाके विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल ठाकुरगांव के ग्राम हिसरी, काशीटोला, खखरा व बरोदी के ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मोदी सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी भी थे। अपने झारखंड दौरे के संबंध में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने चर्चा के दौरान बताया कि संगठन ने उन पर भरोसा करते हुए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए रांची लोकसभा सीट से भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने में अपना पूरा योगदान देंगी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से पूरे देश में मोदी लहर है ठीक उसी प्रकार से पूरे झारखंड में भी मोदीजी की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। देश रामराज्य की ओर बढ़ रहा है। 4 जून को “अबकी बार चार सौ पार” के नारे को झारखंड सहित पूरे देश की जनता सच साबित करने का मन बना चुकी है।
Middle East Crisis: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट ने…
MI vs KKR : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI)…
Pratapgarh Press Club : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र की अग्रणी…
Rajasthan Crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने…
IPL 2026: आईपीएल की तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पिछले कुछ समय…
Tamil Nadu Election 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम…
This website uses cookies.