कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, नोएडा में 7 से 9 जून तक धारा 163 लागू

@Thetarget365 : देश में कोरोना वायरस की रफ्तार धीरे-धीरे खतरनाक होती जा रही है। देश में एक्टिव केस की संख्या 5 से ज्यादा हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों में 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 190 हो गई है। एक संक्रमित की मौत भी हो चुकी है। कोरोना की रफ्तार को देखते हुए जिले में बीएनएस की धारा 163 जारी कर दी गई है, जो 7 जून से 9 जून तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। बिना अनुमति के पांच या अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सकते।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 को पार कर गई है। केरल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और फिर दिल्ली का स्थान है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर, कोविड-19 के लिए सुविधा-स्तर की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही हैं। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई है
देश में फिलहाल 5,364 सक्रिय मरीज हैं। पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत भी हुई है। अधिकांश मामलों में, प्रभावित लोगों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 55 लोगों की मौत हो चुकी है। नोएडा की बात करें तो जिले में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग ने जनता से की अपील
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए, सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और समय-समय पर हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करना चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच और टीकाकरण बढ़ाने पर भी जोर दिया है। ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि जिले में 32 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। कुल मरीजों की संख्या अब 190 हो गई है। इनमें 79 पुरुष और 111 महिलाएं हैं। फिलहाल अस्पताल में 3 मरीज भर्ती हैं। साढ़े तीन महीने की बच्ची की मौत हो गई। इस साल कोरोना से यह पहली मौत है। लड़की का दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनकी मृत्यु हो गई। पोर्टल पर जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग परिजनों से संपर्क कर रहा है।

Thetarget365

Recent Posts

Mukesh Khanna : 67 की उम्र में शादी के लिए तैयार ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया सच्चा प्यार

Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…

23 minutes ago

Nepal Politics : बालेन शाह का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नेपाल में एक झटके में 1500 से ज्यादा अधिकारी बाहर

Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…

27 minutes ago

UGC NET : UGC NET 2026 का इंतजार खत्म! एनटीए ने खोला पोर्टल, जानें क्या बदले नियम?

UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…

49 minutes ago

Best Sleeping Direction : क्या आप भी गलत दिशा में सिर रखकर सोते हैं? रुक सकती है आपकी तरक्की!

Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…

1 hour ago

Pune Pavana River Drowning : पुणे की पवना नदी में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, तीन युवकों की डूबने से मौत

Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…

2 hours ago

Bemetara Court Verdict : चमत्कार के नाम पर ‘मौत का तांडव’, बेमेतरा कोर्ट के फैसले से कांपे पाखंडी!

Bemetara Court Verdict :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की एक अदालत ने अंधविश्वास और धर्मांतरण…

2 hours ago

This website uses cookies.