Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता नगर के गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में आज दो मैच खेला गया। पहले मैच की विजेता ब्राइट स्टार विश्रामपुर और दूसरे मैच की विजेता भिलाई खुर्द की टीम रही।
प्रथम मैच जूनियर 11 खैरबार विरुद्ध ब्राइट स्टार विश्रामपुर के मध्य खेला गया। जिसमें विश्रामपुर की टीम ने 6-0 से खैरवार को हरा दिया। खिलाड़ी शांतनु ने विश्रामपुर की तरफ से दो गोल और दूसरे हाफ में सज्जू, प्रियांशु एवं सूरज ने अपने टीम के लिए एक-एक गोल कर विश्रामपुर टीम को 6-0 से जीत दिलाया।
प्रतियोगिता में दूसरा मैच फुटबॉल क्लब सोनगरा विरुद्ध भिलाई खुर्द के मध्य खेला गया। मैच के प्रथम हाफ में भिलाई खुर्द की टीम ने अच्छे खेल के प्रदर्शन किया लेकिन दोनों टीमें बराबरी पर रही। मैच के दूसरे हाफ में भिलाई खुर्द के टीम की ओर से दीपक ने गोलकर भिलाई खुर्द टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। समय समाप्ति तक भिलाई खुर्द की टीम 1-0 से विजेता बनी। आज के इस मैच के मुख्य अतिथि शिव शंकर थे। जो शंकरगढ़ कमारी से जिला पंचायत सदस्य साथ थे। मैच के निर्णायक दिनेश तिर्की, दयाराम यादव, बाल साय एवं सचिन थे। साथ में दीपक कुजूर 4th ऑफिसियल के रूप में कार्य किया।
कल होंगे 2 मैच
रविवार 22 सितंबर को पहला मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध फुटबॉल क्लब धौरपुर के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच जीएसटी अंबिकापुर विरुद्ध घटगांव फुटबॉल क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।
Surajpur Murder Mystery: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक वारदात का…
Raipur Municipal Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विकास को नई रफ्तार देने के…
Surguja Crime News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल…
Naxalism End in Bastar: लाल आतंक के खिलाफ जारी निर्णायक जंग में सुरक्षा बलों को…
Chhattisgarh Toll Tax Hike: छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की…
Chhattisgarh Prisoner Release: छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण और सुधारात्मक न्याय प्रणाली की दिशा में…
This website uses cookies.