PM Modi Bihar Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को निशाने पर लिया। उन्होंने लालू यादव के शासनकाल को “जंगलराज” करार देते हुए कहा कि उस समय बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन युग के लोग बिहार को बिजली नहीं दे पाए और राज्य का विकास रोक दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बिहार के गौरव और संस्कृति को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बिहार का विकास, बिहार की संस्कृति और मीठी बोली को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जब भारत आर्थिक और ज्ञान-विज्ञान की दृष्टि से समृद्ध था, तब बिहार का बड़ा योगदान था। आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना जरूरी है।”
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में विकास के लिए उद्यम, उद्योग, जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज आवश्यक है। उन्होंने सवाल उठाया कि “जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा, क्या वो उद्योग को जमीन देंगे? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, क्या वो बिजली दे पाएंगे? जिन्होंने रेल को लूटा, क्या वे कनेक्टिविटी बढ़ा पाएंगे?”उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले के मुद्दे भी उठाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि RJD और कांग्रेस के शासन में सामाजिक न्याय नहीं मिलता और केवल कुछ परिवार ही लाभान्वित होते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुजफ्फरपुर के 2001 के अपहरण कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय स्कूल जा रहे एक छोटे बच्चे को अपराधियों ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया था। जब फिरौती नहीं दी गई, तो अपराधियों ने उस बच्चे की हत्या कर दी। पीएम मोदी ने कहा, “जहां कट्टा और क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। ऐसे हालात में विकास और सामाजिक सद्भावना की उम्मीद करना नामुमकिन है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए NDA और भाजपा की प्राथमिकता विकास, कानून का राज और उद्योगों के लिए उचित माहौल तैयार करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार और कुशासन वाली पार्टियां कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकतीं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह हमला कांग्रेस और RJD के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। उनके भाषण में राज्य के विकास, कानून व्यवस्था और सामाजिक न्याय को चुनावी मुद्दों के रूप में प्रमुखता दी गई।
Trump Iran statement: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
IndiGo Airfare Hike: देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने हवाई…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Instagram: मेटा के लोकप्रिय फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' (Instagram) के यूजर्स के लिए…
IPL 2026 KKR Squad : आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स…
Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच वैश्विक तेल संकट गहराता…
This website uses cookies.