अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर के राजेंद्रनगर स्थित एक सूने मकान में घुसे चोर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े। राजेंद्रनगर शिव मंदिर के सामने रहने वाले राजेंद्र प्रसाद गौतम 8 मार्च को रीवा गए थे। बुधवार गुरुवार रात 8 बजे लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और पेटी के ताले भी टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। राजेंद्र प्रसाद ने तुरंत गांधीनगर थाने में सूचना दी। पुलिस को घर बुलाकर चोरी का मुआयना कराया। चोरों ने सोने की 4 अंगूठी, 1 चेन, 1 लॉकेट, 7 मोती समेत नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से FIR दर्ज कर चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।