शहर के नवापारा इलाके में दो घरों में चोरों ने बोला धावा, नकदी समेत जेवर पार

अंबिकापुर (thetarget365)। बीती रात शहर के नवापारा इलाके में वकील और राशन दुकान संचालक के सुने घरों में चोरों ने धावा बोल नकदी व जेवरात पार कर दिए। दोनों घरों में हुई चोरी घटना में करीब छह लाख से अधिक का सामान पार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नवापारा निवासी वकील केडी प्रजापति न्यायालयीन कार्य से बीते 22 अप्रैल को प्रतापपुर चले गए थे। उनकी पत्नी पहले से ही गृहग्राम चेमी चमनपुर गई हुई थी। प्रजापति भी देर रात गृहग्राम चमनपुर पहुंचने के अगले दिन 23 अप्रैल को अंबिकापुर न्यायालय में काम कर शाम को वे घर लौटे। रात को जब वे बैडरूम में गए तो उन्होंने देखा बगल के पूजा कमरे की पेटी अपने जगह से अन्यत्र दिखी। पेटी का ताला भी टूटा था। संदेह होने पर जब उन्होंने पेटी खोली तो गहनों के खाली डिब्बे नजर आए। तब उन्हें चोरी का पता चला। वकील प्रजापति के अनुसार बेटे की शादी के लिए उन्होंने 2021 में चार लाख के आभूषण बनवाए थे। ये सारे आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। उनके घर के बगल में किराना व्यवसाय संचालक चन्द्रमणि मिश्रा का परिवार रहता है। परिवार में तीन बेटे और बहू भी हैं। मूलतः रीवा के हनुमना निवासी चन्द्रमणि मिश्रा के गृह निवास में श्री भागवत कथा चल रहा है। परिवार के सदस्य इसमें शामिल होने गए हुए हैं। वकील प्रजापति के घर चोरी की जानकारी पर जब मिश्रा परिवार के सदस्य पहुंचे तो दूसरा ताला लगा हुआ था। इसी से उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने तीन अलमारी, दो अटैची के अलावा बैग की तलाशी ली थी। यहां से चोरों ने 35 से 40 हजार नकद, दो मंगलसूत्र, सोने का कान में पहनने वाला गहना, पायल सहित अन्य जेवरात पार कर दिए थे। यहां से ढाई से तीन लाख की चोरी का अनुमान है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दिया है।

thetarget365

Recent Posts

Bengal Violence: मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर उपद्रव, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

Bengal Violence:  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…

6 hours ago

Caribbean Crisis: ट्रंप की ‘Donroe Doctrine’ और क्यूबा में कास्त्रो परिवार की वापसी, महाशक्तियों में ठनी

Caribbean Crisis:  पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…

7 hours ago

Middle East War: ईरान के भीषण प्रहार से दहला अमेरिका, 13 सैन्य बेस तबाह होने का बड़ा दावा

Middle East War:  पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…

7 hours ago

Zojila Avalanche: लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर बर्फ का पहाड़ गिरा, 6 की मौत, कई लोग अभी भी लापता

Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…

7 hours ago

This website uses cookies.