ताज़ा खबर

62 साल की उम्र में इस क्रिकेटर ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, विश्व क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

नई दिल्ली @thetarget365 इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर काफी काम करना पड़ता है. ऐसे में काफी कम खिलाड़ी ही 40 साल की उम्र के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसे खिलाड़ी भी सामने आते हैं जो अपनी उम्र के बावजूद खेल में अपनी जगह बनाते हैं और इतिहास रचते हैं. मैथ्यू ब्राउनली एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से हर किसी को हैरान कर दिया है. मैथ्यू ब्राउनली ने 62 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

62 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू

दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नई टीम की एंट्री हुई है, ये टीम फॉकलैंड आइलैंड है. इस टीम ने कोस्टा रिका के दौरे पर अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला, जो एक टी20I मैच था. 10 मार्च, 2025 को खेले गए इस मैच ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. फॉकलैंड आइलैंड्स इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली 106वीं टीम है. चौंकाने वाली बात ये रही कि इस टीम ने अपने पहले मुकाबले में जो प्लेइंग 11 मैदान पर उतारी थी उसमें सभी खिलाड़ी 31 साल से ऊपर के थे. वहीं, सबसे उम्रदराज खिलाड़ी मैथ्यू ब्राउनली थे.

मैथ्यू ब्राउनली ने 62 साल की उम्र इंटरनेशनल डेब्यू करके इतिहास रच दिया. वह पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. इतना ही नहीं, ब्राउनली 60 साल की उम्र पार करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बने. मैथ्यू ब्राउनली ने इस दौरे पर कुल 3 टी20 मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहले मैच में 1 रन, दूसरे मैच में नाबाद 2 रन और तीसरे मैच में नाबाद 3 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी भी की. लेकिन वह विकेट हासिल नहीं कर सके.

फॉकलैंड आइलैंड को पहले मैच में मिली हार

फॉकलैंड आइलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. उसे अपने पहले मुकाबले में 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच इस दौरे पर कुल 6 टी20 मैच खेले गए. इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट फॉकलैंड आइलैंड ने एक मैच में बाजी मारी और 5 मैच कोस्टा रिका की टीम के नाम रहे. हालांकि, जिस मैच में फॉकलैंड आइलैंड ने बाजी मारी उस मुकाबले में मैथ्यू ब्राउनली प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे.

Recent Posts

Sabarimala Case: सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के प्रवेश पर फैसला सुरक्षित रखा, 16 दिनों तक चली ऐतिहासिक सुनवाई

Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…

8 hours ago

Arvind Kejriwal News: दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख, केजरीवाल और आप नेताओं को आपराधिक अवमानना का नोटिस

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…

8 hours ago

BCI Action: ममता बनर्जी के वकीलों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया सख्त, माँगी आचरण की पूरी रिपोर्ट

BCI Action:  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…

9 hours ago

MI New Captain: जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, हार्दिक-सूर्या की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

MI New Captain:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…

9 hours ago

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

9 hours ago

This website uses cookies.