तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 23 फरवरी से शुरू, सीएम करेंगे शुभारंभ

अंबिकापुर। जिले के मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी चौधरी करेंगें।

महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छग शासन के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। इसी प्रकार प्रमुख अतिथि के रूप में छग शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े, विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के विधायक श्रीमती गोमती साय, विधानसभा क्षेत्र सामरी के विधायक श्रीमती उध्देश्वरी पैकरा, विधानसभा क्षेत्र जशपुर के विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, मैनपाट जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस, मैनपाट ग्राम पंचायत रोपाखार के सरपंच श्रीमती सविता मांझी होंगी।

thetarget365

Recent Posts

West Bengal Election 2026 : क्यों हुआ कांग्रेस-TMC का तलाक? जानें बंगाल में गठबंधन टूटने की 5 बड़ी वजहें

West Bengal Election 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के एलान के…

50 minutes ago

IPL 2026 RCB vs SRH: बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, कोहली-पडिक्कल का तूफान

IPL 2026 RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के नए सीजन की शुरुआत…

58 minutes ago

SRH vs RCB : ईशान किशन की तूफानी पारी से दहला बेंगलुरु, हैदराबाद ने खड़ा किया रनों का पहाड़

 SRH vs RCB :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक आगाज के साथ ही…

3 hours ago

Pakistan IMF Loan : कंगाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का सहारा, 1.2 अरब डॉलर के नए कर्ज पर बनी सहमति

Pakistan IMF Loan : आर्थिक बदहाली और भारी कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के…

3 hours ago

Goa Sex Scandal : कांग्रेस का सनसनीखेज दावा, 100 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां बनीं हवस का शिकार

Goa Sex Scandal :  गोवा की राजनीति और सामाजिक गलियारों में इन दिनों एक सनसनीखेज…

3 hours ago

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ITBP के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, गर्भवती का सफल रेस्क्यू

ITBP rescue : छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बस्तर संभाग के…

3 hours ago

This website uses cookies.