Thetarget365

पीडीएस भवन में करंट लगने से तीन लोग झुलसे, लचर व्यवस्था उजागर

उदयपुर @thetarget365 : सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के झिरमिटी स्थित पीडीएस भवन में एक बड़ा हादसा तब हुआ जब चावल वितरण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटा के लिए तार जोड़े जा रहे थे। इस दौरान हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क हो जाने के कारण तीन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीडीएस भवन के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत तार गुजरता है। चावल तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा जोड़ते समय गलती से इस हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क हो गया, जिससे पूरे तार में करंट फैल गया। भवन के शटर के आसपास खड़े आलम साय टेकाम, हरिबिलास पूरी और तुलेश्वर पूरी करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद तीनों घायलों को आनन-फानन में उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव और लापरवाही

इस घटना ने पीडीएस भवन की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। भवन में लगाए गए विद्युत तार सैकड़ों स्थानों पर कटे हुए हैं और प्लास्टिक से बांधकर अस्थायी रूप से उपयोग में लाए जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आज तक किसी भी अधिकारी ने भवन का निरीक्षण नहीं किया है।

बरसात के मौसम में भवन की छत से पानी रिसता है, जिससे बड़ी मात्रा में चावल बर्बाद होता है। इसके बावजूद अभी तक किसी प्रकार की मरम्मत नहीं करवाई गई है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि विभागीय लापरवाही किस हद तक बढ़ चुकी है।

जनता में आक्रोश, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था की जाती और भवन की स्थिति सुधारी जाती, तो इस प्रकार की घटना से बचा जा सकता था। अब लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भवन की मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Recent Posts

NEET UG 2026 Leak: सीबीआई जांच में बड़ा मोड़, डिजिटल सुरागों से खुलेगा पेपर लीक सिंडिकेट का राज

NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…

3 minutes ago

Monsoon 2026 Update: केरल में झमाझम बारिश के साथ मानसून की आहट, जानें आपके राज्य में कब पहुँचेगा?

Monsoon 2026 Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने साल 2026 के मानसून को लेकर…

23 minutes ago

Balrampur News : फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में नौकरी करने वाला बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का फर्जी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर केंद्रीय…

25 minutes ago

Surguja Police Robbery: ऑटो चालक से लूट करने वाले अंतर्राज्यीय डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे, बड़ी कामयाबी

Surguja Police Robbery:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में…

2 hours ago

Surguja Police : पेट्रोल पंप कर्मी से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस की बड़ी सफलता

Surguja Police :  सरगुजा जिले की पुलिस ने दरिमा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी…

2 hours ago

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय का बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा, महिलाओं को मिलेंगे पैसे

Tamil Nadu CM : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय, जिन्हें प्रशंसक प्यार से 'थलापति…

3 hours ago

This website uses cookies.