Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 30 October 2025: आज गुरुवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में है, जिसके कारण आज वृषभ और मकर जैसी राशियों का पूरा दिन गुडलक लिए रहेगा. आज उनके करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी. उन्हें अपने घर में परिवार के सदस्यों और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा. इन राशियों को आज लाभ प्राप्ति के साथ सम्मान भी मिल सकता है, लेकिन मिथुन और सिंह राशियों को आज बेहद सावधानी के साथ अपने काम करने होंगे. आज इनके भीतर क्रोध की अधिकता रह सकती है, जिसके कारण इनके काम बनने की बजाय बिगड़ सकते हैं. आपके लिए कैसा रहेगा आज आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार का पूरा राशिफल.
30 अक्टूबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है. व्यापार के काम से कहीं बाहर जाना हो सकता है. काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे. कुंटुंब के मामलों में रुचि लेकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करेंगे. घर की साज-सज्जा के लिए खर्च करेंगे. माता के साथ सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे. व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.
30 अक्टूबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है. नए काम को शुरू कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम या कोई नया टारगेट मिल सकता है. विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा. लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. तीर्थ यात्रा भी संभव हो सकेगी. अत्यधिक काम के बोझ से थकान का अनुभव करेंगे. जल्दबाजी में किए काम से आपको नुकसान हो सकता है.
30 अक्टूबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. स्वभाव की आक्रामकता के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे. स्वास्थ्य अच्छा न हो, तो भी अभी कोई नई चिकित्सा पद्धति नहीं अपनानी चाहिए अथवा ऑपरेशन टालना चाहिए. आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे, उसका ध्यान रखें. वाणी पर संयम रखेंगे, तो विवाद या मनमुटाव से बच सकेंगे. खर्च अधिक रहेगा. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आपको निराशा अनुभव होगा. दोपहर के बाद नकारात्मकता से दूर रहने की कोशिश करें. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अभी किसी नई योजना पर कार्य नहीं करें.
Iran Blacklist : मध्य-पूर्व में जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ ले चुका है। खाड़ी…
US Iran Warning : अमेरिका के नवनियुक्त रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को लेकर…
PBKS vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह…
African Swine Fever : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंतर्गत आने वाले सकालो स्थित शासकीय…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…
Korba Ghar Wapsi : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में इन दिनों…
This website uses cookies.