अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर में 24 अप्रैल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में प्रस्तावित है। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये शहर एवं अंबिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया है। यह एडवाइजरी प्रातः 03.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक के लिए जारी किया गया है।
★ मनेन्द्रगढ़ रोड़, बनारस रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग सांई मंदिर तिराहा, महापौर मार्ग, रावत रेसीडेंसी तिराहा, कन्या परिसर मोड़, कन्या परिसर रोड़ होते हुये गंगापुर मोड़ मासूम अस्पताल के पास रिंग रोड़, बस स्टैण्ड होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
★ गढ़वा रोड़, प्रतापपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये प्रतापपुर चौक, लरंगसाय चौक, चांदनी चौक, सद्भावना चौक, भारतमाता चौक, बस स्टैण्ड की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
★ रायगढ़ रोड़, बिलासपुर रोड़ की ओर से आने वाले सभी यात्री बसे एवं अन्य फोर व्हीलर वाहन डायवर्ट मार्ग रिंग रोड़ का प्रयोग करते हुये भारतमाता चौक, लरंगसाय चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड, गंगापुर मोड़ की ओर से होते हुये अपने-अपने गन्तव्य स्थान की ओर जायेगें।
■ किसान राईस मिल पार्किंग स्थल
सूरजपुर एवं मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन एमजी रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये रवि मार्बल के बगल से होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। लटोरी की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन बनारस रोड़, सांई मंदिर मोड़, महापौर गली होते हुये एमजी रोड़ का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें।
■ राजमोहनी देवी भवन के बगल में पार्किंग स्थल
अंबिकापुर शहर के गांधी चौक, अंबेडकर चौक एवं अन्य मार्गों की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन पीजी कॉलेज के सामने स्थित राजमोहनी देवी भवन के बगल में स्थित मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें।
■ बीटीआई ग्राउण्ड (व्हीआईपी) पार्किंग स्थल सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। लटोरी की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन बनारस रोड़, सांई मंदिर मोड़, महापौर गली, एमजी रोड़, अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगे। अंबिकापुर, प्रतापपुर, बरियों, रघुनाथपुर, लखनपुर की ओर से आने वाले सभी मंचासीन व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन रिंग रोड़, अंबेडकर चौक होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। यह सुविधा व्हीव्हीआईपी पहुँचने के 02 घण्टे (प्रातः 09.00 बजे) पूर्व तक के लिए वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।
■ सर्कस ग्राउण्ड (अधिकारी/ कर्मचारी) पार्किंग स्थल
व्हीव्हीआईपी ड्यूटी में आने वाले सभी अधिकारी / कर्मचारी अंबेडकर चौक के समीप स्थित सर्कस मैदान में अपने-अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
■ टीसीपीसी के सामने स्थित अतुल दुबे के खाली प्लाट (व्हीआईपी) पार्किंग स्थल
सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग की ओर से मंच के सामने बैठने वाले सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन एमजी रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये रावत रेसीडेंसी, महापौर गली, सुभाषनगर मोड़ अथवा सांई मंदिर मोड़ होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। तथा लटोरी, की ओर से आने वाले सभी सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन बनारस रोड़, मिश्रा स्वीट्स के सामने से होते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर जायेगें। यह सुविधा व्हीव्हीआईपी पहुँचने के 02 घण्टे (प्रातः 09.00 बजे) पूर्व तक के लिए वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।
■ पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान आम जनता पार्किंग स्थल
रघुनाथपुर, दरिमा, लखनपुर, एवं शहर के अन्य मार्गो की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन भारतमाता चौक, बिलासपुर चौक, बस स्टैण्ड चौक, रिंग रोड़ मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।
■ आईटीआई मैदान आम जनता पार्किंग स्थल रघुनाथपुर, दरिमा, लखनपुर, एवं शहर के अन्य मार्गों की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन भारतमाता चौक, रिंग रोड़ मार्ग, गांधी चौक का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।
■ नवापारा चर्च मैदान
■ सेंट जेवियर स्कूल मैदान आम जनता पार्किंग स्थल
प्रतापपुर रोड़, बरियों, की ओर से आने वाले सभी आम जनता के वाहन शंकर घाट तिराहा, सरगंवा पैलेस रोड़, गोधनपुर, तेईस एकड़ मार्ग होते हुये तथा प्रतापुर चौक, रिंग रोड़, मिशन चौक, उड़िया पंडित के घर सामने स्थित नवापारा तिराहा मार्ग का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें।
■ कलाकेन्द्र मैदान पार्किंग स्थल
व्हीव्हीआईपी हेतु लाईन ऑफ रिसेप्सन में आने वाले सभी व्हीआईपी व्यक्तियों के वाहन एमजी रोड़, अंबेडकर चौक, गांधी चौक, रिंग रोड, महामाया चौक, घडी चौक तथा शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग करते हुये निर्धारित पार्किंग स्थल में जायेगें। इसी प्रकार कलाकेन्द्र मैदान पार्किंग स्थल में अंबिकापुर शहर की ओर से आने वाले सभी आम जनता घड़ी चौक स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने-अपने वाहन खड़ी करेंगें।
■ पीजी कॉलेज मेन गेट अंदर पार्किंग स्थल व्हीव्हीआईपी ड्यूटी में आने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारी/मीडिया संस्थान के सदस्य अंबेडकर चौक एम जी रोड़ स्थित पीजी कॉलेज मेन गेट के अंदर में अपने-अपने वाहनों को खड़ी करेंगें।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.