ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर पैसे मांगने वाला यातायात पुलिस का आरक्षक निलंबित

सूरजपुर (thetarget365)। मंगलवार की रात सूरजपुर के माता राजमोहिनी चौक में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर पैसे की मांग करने वाले यातायात पुलिस के आरक्षक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने उक्त आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सूरजपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस का आरक्षक दिलीप देशमुख एक ट्रक ड्राइवर से नो एंट्री में एंट्री करने के एवज में पैसे की मांग कर रहा था। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद इसे प्रथम दृष्टया गंभीर प्रकृति का मामला मानते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग व सूरजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने यातायात शाखा सूरजपुर में पदस्थ आरक्षक दिलीप देशमुख को निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर में संलग्न कर दिया है। तथा उक्त मामले की जांच सूरजपुर के रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी को सौंपी गई है।

thetarget365

Recent Posts

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के गिर जंगल में आठ शेरों की मौत, बेबेसिया वायरस का बढ़ा खतरा

Gir Forest Lion Deaths : गुजरात के सुप्रसिद्ध गिर वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद चिंताजनक…

7 minutes ago

Kashmir Ladakh Integral Part : चीन-पाक के साझा बयान पर भारत की खरी-खरी, कश्मीर-लद्दाख को बताया अभिन्न अंग

Kashmir Ladakh Integral Part :  भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के हालिया संयुक्त…

36 minutes ago

Pendra Murder Case : पेंड्रा के साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Pendra Murder Case :  छत्तीसगढ़ के पेंड्रा-गौरेला-मरवाही जिले में कोटमी साप्ताहिक बाजार में मंगलवार शाम…

45 minutes ago

Sai Cabinet Meeting 2026 : छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग के बड़े फैसले, कर्मचारी चयन मंडल अब सामान्य प्रशासन के अधीन

Sai Cabinet Meeting 2026 :  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट…

48 minutes ago

Karnataka Next CM : हाई कमान के सामने झुके सिद्धारमैया, जानिए क्यों अचानक छोड़ना पड़ रहा पद?

Karnataka Next CM  : कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा…

58 minutes ago

This website uses cookies.