छत्तीसगढ़

Ganesh Visarjan tragedy: रिसदी तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा: पुलिसकर्मियों के 3 नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत

Ganesh Visarjan tragedy: गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिसदी तालाब में नहाने गए पुलिसकर्मियों के तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे घटित हुई।

मृत बच्चों की पहचान युवराज सिंह ठाकुर (9), आकाश लकड़ा (13) और प्रिंस जगत (12) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब पहुंचे थे और बाद में नहाने के लिए तालाब के गहरे हिस्से में चले गए, जहां वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों की मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के बाद पूरे पुलिस लाइन परिसर और प्रभावित परिवारों में मातम पसर गया। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिवारजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

हादसे के पीछे लापरवाही?

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रिसदी तालाब काफी गहरा है और पूर्व में भी यहां डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। तालाब के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही किसी प्रकार की निगरानी या लाइफगार्ड की व्यवस्था की गई थी।

मृतकों का पारिवारिक विवरण

प्रिंस जगत के पिता स्वर्गीय अयोध्या जगत का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी माता सीमा जगत, पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।आकाश लकड़ा के पिता जोलसा लकड़ा, छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार हैं।युवराज ठाकुर के पिता राजेश्वर ठाकुर, पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।तीनों परिवार कोसाबाड़ी-रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन में निवास करते हैं। बच्चों की असमय मृत्यु से पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, तालाब की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी।

Read More : Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में तेज बौछारें, वज्रपात की चेतावनी जारी

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

RCB vs GT : अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का दबदबा, बेंगलुरु को दी करारी शिकस्त

RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को…

3 hours ago

West Bengal Election : बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी का धरना, ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

West Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद अब…

5 hours ago

Kailash Kher Kedarnath : भजन गायक कैलाश खेर पहुंचे बाबा केदारनाथ के द्वार, शिव भक्ति में हुए लीन

Kailash Kher Kedarnath :  पवित्र चारधाम यात्रा के आगाज के साथ ही उत्तराखंड के हिमालयी…

5 hours ago

दुल्हन संग लौटा दूल्हा, दरवाजे पर हुई गिरफ्तारी, प्रेमिका की आत्महत्या की कोशिश बनी वजह

Ambikapur News : शादी की खुशियां दरवाजे तक पहुंचीं ही थीं कि पुलिस की दस्तक…

5 hours ago

Tomato Farming Profit : टमाटर की खेती से किसान बनेंगे मालामाल, मचान तकनीक से एक एकड़ में लाखों की कमाई

Tomato Farming Profit :  आज के दौर में खेती केवल पसीने बहाने का काम नहीं…

6 hours ago

Ontario Owl Rescue : कनाडा के ओंटारियो में दिखा डरावना विशाल सींग वाला उल्लू, सफल रेस्क्यू के बाद मिली नई जिंदगी

Ontario Owl Rescue :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत स्थित इनिसफिल शहर में उस वक्त हड़कंप…

6 hours ago

This website uses cookies.