कारोबार

Train Cancellation News : बिहार-झारखंड रूट पर ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

Train Cancellation News : रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समय-समय पर रखरखाव एवं विकास कार्य करता है। इसी के तहत बिहार और झारखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अगले कई दिनों तक कैंसिल कर दिया गया है। चक्रधरपुर मंडल में हो रहे डेवलेपमेंट कार्य के कारण यह फैसले लिया गया है। इस वजह से इन राज्यों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचनी चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी?

रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। नीचे कैंसिल और रूट बदली ट्रेनों की सूची दी गई है, जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है:

  • ट्रेन नंबर 18109-18110 (टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस)
    अक्टूबर (11, 14, 18, 21, 25, 28), नवंबर (4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29), दिसंबर (2, 6, 9, 13, 16) तक कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 18175-18176 (हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस)
    अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के उपरोक्त दिनों में कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 68029-68030 (राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू ट्रेन)
    अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के उपरोक्त दिनों में कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस)
    नवंबर के 14, 21, 28 और दिसंबर के 5, 12 तारीख को कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस)
    नवंबर के 15, 22, 29 और दिसंबर के 6, 13 तारीख को कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 18125-18126 (राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस)
    अक्टूबर के 11, 18, 25, नवंबर के 1, 8, 15, 22, 29 और दिसंबर के 6, 13 तारीख को कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 18107 (राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस)
    अक्टूबर के 14, 21, 28, नवंबर के 4, 11, 18, 25 और दिसंबर के 9, 16 तारीख को कैंसिल।

  • ट्रेन नंबर 18108 (जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस)
    अक्टूबर के 15, 22, 29, नवंबर के 5, 12, 19, 25 और दिसंबर के 10, 17 तारीख को कैंसिल।

किन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं?

  • ट्रेन नंबर 18478 (योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस)
    10, 17, 24, 31 अक्टूबर; 7, 14, 21, 28 नवंबर; 5, 12 दिसंबर को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक रूट से चलेगी।

  • ट्रेन नंबर 18477 (पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस)
    13, 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17 नवंबर; 25 नवंबर; 8, 15 दिसंबर को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा-ईब रूट से गुजरेगी।

  • ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस)
    13, 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17, 24 नवंबर; 1, 8, 15 दिसंबर को कांड्रा-सीनी रूट से चलेगी, टाटानगर स्टेशन पर नहीं जाएगी।

यात्रियों के लिए सलाह

यदि आप बिहार, झारखंड या इन रूट से गुजरने वाली किसी भी ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो सफर से पहले अपने ट्रेन नंबर और तारीख की पुष्टि जरूर करें। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आप अपनी ट्रेन की स्थिति, रूट और कैंसिलेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको सफर के दौरान होने वाली असुविधा से बचाव होगा।

रेलवे द्वारा किए जा रहे डेवलेपमेंट कार्य यात्रियों के लिए थोड़ी असुविधा का कारण बन सकते हैं, लेकिन ये भविष्य में बेहतर सेवा और सुगम सफर के लिए जरूरी हैं। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन की स्थिति की पूरी जानकारी लें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Read More: Daily Curd Benefits: रोजाना दही खाने से क्या होता है? जानिए 4 खास लोग जो आज से शुरू करें दही खाना

Thetarget365

Recent Posts

HDFC Bank Crisis: चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का चौंकाने वाला इस्तीफा; ‘नैतिकता और मूल्यों’ का दिया हवाला

HDFC Bank Crisis:  भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)…

3 minutes ago

Trump warning Iran 2026: इजरायल का ईरान के ‘साउथ पार्स’ पर अब तक का सबसे बड़ा हमला; ट्रंप की आखिरी चेतावनी

Trump warning Iran 2026: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष आज अपने…

5 minutes ago

Cuttack hospital tragedy: कटक SCB मेडिकल कॉलेज अग्निकांड, 12 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, 4 अधिकारी सस्पेंड

Cuttack hospital tragedy: ओडिशा के कटक स्थित प्रसिद्ध श्रीराम चंद्र भंज (SCB) मेडिकल कॉलेज एवं…

16 minutes ago

IPL 2026: क्या RCB फिर बनेगी चैंपियन? एबी डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी, कोहली के लिए कही यह बात

IPL 2026: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन…

27 minutes ago

IIFCL Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के 37 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

IIFCL Recruitment 2026: भारतीय अवसंरचना वित्त कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने वर्ष 2026 के लिए अपनी…

36 minutes ago

This website uses cookies.