Thetarget365

राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में सीएम द्वारा 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का अंतरण

जिले के 4225 हितग्राहियों को मिली 1.66 करोड़ की सहायता राशि

अंबिकापुर @thetarget365 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री साय द्वारा ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को 49 करोड़ 43 लाख 52 हजार 294 रूपए केन्द्रीकृत डीबीटी के माध्यम से वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर जोरा के कृषि मंडप मे आयोजित हुआ।

   श्रम विभाग अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के 4225 हितग्राहियों को 1 करोड़ 66 लाख 44 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इसमें मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, और निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता राशि भुगतान योजना के अंतर्गत सहायता राशि का डीबीटी के माध्यम से वितरण किया गया है।

thetarget365

Recent Posts

Kitchen Gardening Tips : छत पर छोटा सा बगीचा और ताजी सब्जियों का भंडार, जानिए ये सीक्रेट टिप्स

Kitchen Gardening Tips :  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बाजार में मिलने वाली मिलावटी…

4 hours ago

Earthquake in Odisha : ओडिशा के कोरापुट में भूकंप के तेज झटके, 4.4 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Odisha :  ओडिशा के दक्षिणी हिस्से में शनिवार की रात शांति के बजाय…

4 hours ago

Jashpur Crime : जशपुर में अंधविश्वास का खूनी तांडव, जादू-टोना के शक में वृद्ध महिला की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

Jashpur Crime : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक…

4 hours ago

This website uses cookies.