Oplus_131072
कोरबा@thetarget365 : कोयला कारोबार में दो पक्षों की रंजिश पर हुए गैंगवार में घायल एमटीसी कंपनी के एक ट्रांसपोर्टर की मौत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पाली थाना प्रभारी विनोद सिंह को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में लाइन अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा, 8-9 आरोपी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने मौके की नजाकत को भांपते हुए रात भर पाली थाना में डेरा डाला और मृतक के भाई की लिखित शिकायत में नामजद किए गए लोगों की तलाश तेज की गई। बढ़ते आक्रोश को कम करने में पुलिस लगातार कार्य कर रही है।
दर्री थाना संभाल रहे राजेश तिवारी को पाली का थानेदार बनाया गया है, जबकि दर्री थाना का प्रभार निरीक्षक ललित चंद्रा को दिया गया है। पुलिस पूरी तत्परता से इस पूरे घटनाक्रम की विवेचना में जुट गई है।
Lockdown in India 2026 : मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी गहराते संघर्ष ने पूरी…
Middle East Crisis : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच पिछले एक महीने से जारी…
Ram Lalla Surya Tilak 2026 : उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में शुक्रवार, 27…
Gold Silver Price Today: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 की सुबह…
Gwalior Road Accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने…
J&K Assembly Chaos : जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार, 27 मार्च को…
This website uses cookies.