Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर में आदिवासी युवक के हत्याकांड मामले में सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को सैकड़ो की संख्या में थाने का घेराव किया। समाज ने विरोध में नेशन हाईवे 43 सड़क को 5 घंटे तक जाम कर दिया था। मैनपाठ के लुरैना गांव में आदिवासी युवक की नल जीवन मिशन के तहत बनाये जा रहे पानी टंकी के फाउंडेशन के नीचे आदिवासी युवक की लाश मिला थी। जिसके बाद सर्व आदिवासी समाज ने पुलिस की लापरवाही को लेकर सवाल उठाया और थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद सरगुजा रेंज आईजी अंकित गर्ग ने मामले में संलिप्त आरोपियों को 3 दिनों के अंदर गिरफ्तार करने सहित विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर आर सी राय और आरक्षक रूपेश महंत को सस्पेंड कर दिया।
वही सर्व आदिवासी समाज ने 3 दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, साथ ही फरार 2 अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी नही होने तक परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। वही सर्व आदिवासी समाज ने 6 मांगों को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें मृतक के परिजन को 2 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
Kaushambi Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है।…
Israel-Iran War: मध्य पूर्व की धरती एक बार फिर भीषण धमाकों से दहल उठी है।…
Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तपिश अब महाराष्ट्र की राजनीति तक पहुँच गई…
India-Russia Defense: भारतीय रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार, 27…
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी…
Fuel Security 2026: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के…
This website uses cookies.