ताज़ा खबर

Tribal Youth Murder : फरार आरोपियों को पकड़ने एसपी सरगुजा ने की इनाम की उद्घोषणा

सार्थक सूचना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कराने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम

अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र में आदिवासी युवक राजमिस्त्री संदीप लकड़ा हत्याकांड  मामले में सरगुजा पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की है। आरोपियों के संबंध में जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

देखें वीडियो 👇

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि जिला सरगुजा अंतर्गत थाना सीतापुर मे दर्ज प्रकरण क्रमांक 219/24 धारा 365, 323, 34, 302, 201 भा.द.सं. एवं 3 (2)(5) एससी/एसटी एक्ट के आरोपी अभिषेक पाण्डेय आ. राजेश पाण्डेय 30 वर्ष निवासी बेलजोरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा और गौरी तिवारी आ. रेवती 30 वर्ष निवासी बेलजोरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा मामले में फरार हैं। उक्त फरार आरोपियों का हरसंभव पत्तासाजी करने के उपरांत भी प्रकरण के आरोपियों का कोई पता नही चला है।

फरार दोनों आरोपियों की सरगुजा पुलिस ने जारी की तस्वीर

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए मे निहित दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा किया गया कि जो कोई व्यक्ति प्रकरण के फरार आरोपी अभिषेक पाण्डेय और गौरी तिवारी के सम्बन्ध मे ऐसी सार्थक सूचना प्रदान करें जिससे आरोपी की गिरफ़्तारी की जा सके उस व्यक्ति को नगद 10000/- (दस हजार रूपये) के ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सरगुजा का होगा।

प्रकरण के आरोपी के सम्बन्ध मे सार्थक सूचना देने पुलिस ने जारी किया नम्बर

पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93501

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा-94791-93502

नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर-94791-93503

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर -94791-93504

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बिकापुर -94791-93505

पुलिस नियंत्रण कक्ष, जिला-सरगुजा-94791-93599

संबधित खबरें पढ़ें..

thetarget365

Recent Posts

Kaushambi Accident: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कंटेनर से टकराई, 8 की मौत, 25 घायल

Kaushambi Accident:  उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक समाचार सामने आया है।…

17 minutes ago

Bengal Politics: ‘कौरव’ हैं ममता और ‘पांडव’ है भाजपा, चंद्रशेखर बावनकुले का बंगाल में बड़ा हमला

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तपिश अब महाराष्ट्र की राजनीति तक पहुँच गई…

24 minutes ago

India-Russia Defense: भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया ‘सुरक्षा कवच’, रूस से और S-400 खरीदेगा भारत

India-Russia Defense: भारतीय रक्षा क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार, 27…

27 minutes ago

Bengal Election 2026: ‘वोटिंग के दिन गड़बड़ी पर महिलाएं उठाएं ‘हथियार’, ममता बनर्जी का महिलाओं को बड़ा संदेश

Bengal Election 2026:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी…

1 hour ago

Fuel Security 2026: ‘अफवाहों पर न दें ध्यान, देश के पास है 2 महीने का तेल स्टॉक’, केंद्र सरकार का बड़ा बयान

Fuel Security 2026: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के…

1 hour ago

This website uses cookies.