अंबिकापुर @thetarget365 देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति जीरो टोलरेंस के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित करते हुए आज सरगुजा पुलिस ने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना का संचार करना और देश के शहीद जवानों के साहस व बलिदान को सम्मान देना था।
इस तिरंगा यात्रा में रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, यातायात प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह सहित सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पुलिस के अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना ने लोगों में गर्व की अनुभूति कराई।
सरगुजा पुलिस की यह पहल न सिर्फ़ आतंकवाद के खिलाफ भारत की मज़बूत नीति का समर्थन थी, बल्कि समाज में राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान का संदेश भी थी।
Bengal Election: कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
US-Iran Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए नाजुक युद्धविराम (सीजफायर) के…
Nepal Politics: नेपाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत करने वाले युवा प्रधानमंत्री…
Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में घोषित युद्धविराम की स्याही…
Russia-Ukraine Ceasefire : वैश्विक राजनीति और युद्ध के मैदान से एक बड़ी और राहत भरी…
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की दहलीज पर खड़े राज्य में मतदाता…
This website uses cookies.