अंबिकापुर @thetarget365 शहर की खस्ताहाल सड़कों व फैली रहने वाली गंदगी से हो रही परेशानियों को लेकर अधिवक्ता ने न्यायालय स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) अंबिकापुर में वाद दायर करते हुए दो लाख रुपये मुआवजा की मांग की है। मामले में अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त, चीफ इंजिनियर, नेशनल हाईवे, कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, कार्यपालन अभियंता को प्रतिवादी बनाया गया है।
अंबिकापुर मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित कोणार्क रेसीडेंसी पटपरिया निवासी धनंजय मिश्रा आ. स्व. चंद्रभूषण मिश्रा 42 वर्ष ने धारा 22 क (ख) विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत प्रस्तुत आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रतिवादियों के द्वारा नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्रांतर्गत एवं सरगुजा संभाग के अन्य क्षेत्रों में सड़क मरम्मत एवं निर्माण नहीं किए जाने के कारण एवं वाहनों के आवागमन के कारण पूरा क्षेत्र धूल-धूसरित हो गया है। जिसकी वजह से आम जनों के साथ आवेदक को कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्या होने की संभावना है।
शहर के सदर रोड, स्कूल रोड, घुटरापारा रोड, बनारस रोड, एमजी रोड, खरसिया रोड, रामानुजगंज रोड सहित अन्य मुख्य सड़कों एवं गलियों की स्थित अत्यंत खराब हो चुकी है। निगम आयुक्त के द्वारा 15 अक्टूबर 2024 तक उनके अधीन सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया गया था, उक्त समय बीतने के बाद भी आज पर्यन्त तक सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत प्रारंभ नहीं किया गया है।
माह जुलाई 2024 में बारिश के दौरान उनके घर के समीप जीर्णशीर्ण अवस्था में स्थित एमजी रोड से वे जिला न्यायालय अंबिकापुर जा रहे थे तो खराब सड़क के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क में मोटरसायकल से जाने के दौरान कई बार गंदा पानी उन पर पड़ता था। पूरे वर्षा काल में उक्त स्थिति से वे परेशान रहे। वर्षा काल की समाप्ति के बाद भी सड़कों के निर्माण एवं स्वच्छता की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। इसके लिए अनावेदक एकल तथा संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं।
Sabarimala Case: उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर सहित देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं…
Arvind Kejriwal News: दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने एक कड़ा रुख अपनाते…
SC on EC Appointment: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार, 14 मई 2026 को मुख्य…
BCI Action: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कलकत्ता…
MI New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की…
NEET UG 2026 Leak: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय…
This website uses cookies.