Trump Mobile T1
Trump Mobile T1: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महत्वाकांक्षी टेक कंपनी ‘ट्रंप मोबाइल’ (Trump Mobile) इन दिनों गंभीर विवादों और कानूनी जांच के घेरे में है। कंपनी द्वारा पिछले साल घोषित किए गए अपने पहले स्मार्टफोन Trump Mobile T1 की डिलीवरी में हो रही अत्यधिक देरी और भ्रामक प्रचार को लेकर अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने कड़ा रुख अपनाया है। हजारों ग्राहकों ने पैसे जमा करने के बावजूद अब तक फोन न मिलने की शिकायत की है, जिससे इस पूरे प्रोजेक्ट पर ‘स्कैम’ के बादल मंडराने लगे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने पिछले साल जून में बड़े धूम-धड़ाके के साथ Trump Mobile T1 की घोषणा की थी और इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। फोन की शुरुआती कीमत 499 डॉलर (करीब 42,800 रुपये) रखी गई थी। बुकिंग के लिए कंपनी ग्राहकों से 100 डॉलर (लगभग 8,500 रुपये) का सिक्योरिटी डिपॉजिट ले रही थी। ‘एंड्रॉयड अथॉरिटी’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कई यूजर्स ने शिकायत की है कि प्री-ऑर्डर किए हुए 7 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन कंपनी ने अब तक एक भी हैंडसेट डिलीवर नहीं किया है।
अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) ने ट्रंप मोबाइल द्वारा किए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों और अवैध व्यापारिक व्यवहार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब भी नए ग्राहकों से डिपॉजिट ले रही है, जबकि पुराने ग्राहकों को शिपमेंट की कोई जानकारी नहीं दी गई है। FTC ने कंपनी को एक कड़ा पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर फोन की डिलीवरी में इतना समय क्यों लग रहा है? साथ ही, जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि क्या यह केवल फंड जुटाने का एक तरीका है या वास्तव में कोई प्रोडक्ट अस्तित्व में है।
शुरुआत में ट्रंप मोबाइल को ‘मेड इन अमेरिका’ (Made in America) के टैग के साथ प्रमोट किया गया था, लेकिन अब कंपनी की वेबसाइट से यह ब्रांडिंग हटा दी गई है। FTC ने इस बदलाव पर भी जवाब मांगा है। इसके अलावा, तकनीकी विशेषज्ञों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने अपने प्रमोशन के लिए सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S25 Ultra) के रेंडर्स को एडिट करके इस्तेमाल किया है, जबकि फोन की असल तस्वीरें अब आईफोन 16 प्रो (iPhone 16 Pro) जैसी दिख रही हैं। इस तरह के भ्रामक प्रचार ने कंपनी की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है।
कंपनी ने दावा किया था कि Trump T1 एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP मुख्य + 2MP डेप्थ + 2MP मैक्रो) और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा होने की बात कही गई है। फोन Android 15 पर आधारित है और इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और कई AI फीचर्स देने का वादा किया गया है।
फोन के साथ कंपनी ने एक विशेष मोबाइल सर्विस प्लान की भी घोषणा की थी। लगभग 4080 रुपये प्रति माह के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा डेली हेल्थ मॉनिटरिंग और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी अनोखी सुविधाएं देने का वादा किया गया था। कंपनी ने यह भी दावा किया था कि इस प्लान के जरिए 100 से ज्यादा देशों में फ्री इंटरनेशनल कॉलिंग की जा सकेगी। हालांकि, फोन ही डिलीवर न होने के कारण ये सभी सर्विस प्लान फिलहाल कागजों तक ही सीमित हैं।
CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…
Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…
Bijapur Hostel Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक साथ तीन स्कूली छात्राओं के गर्भवती…
Natural Kidney Cleanse: मानव शरीर का हर अंग अपनी कार्यप्रणाली के लिए पानी पर निर्भर…
Kabul Hospital Airstrike: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल सोमवार की रात एक भीषण त्रासदी का गवाह…
LPG Crisis : भारत अपनी रसोई गैस (LPG) की जरूरतों के लिए भारी मात्रा में…
This website uses cookies.