अंतरराष्ट्रीय

Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर आया ट्रंप का साथ, इजरायल ने क्यों दिया बड़ा बयान? जानें वजह

Delhi Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक हुंडई i20 कार में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद अमेरिका और इजरायल ने इस धमाके पर शोक और चिंता व्यक्त की है।

Delhi Blast: अमेरिका और इजरायल ने दी संवेदनाएं

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट (गृह मंत्रालय) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा,“हमारी संवेदनाएं नई दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित लोगों के साथ हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

इसी तरह, भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा,“कार विस्फोट के बाद दिल्ली में दिल दहला देने वाला दृश्य। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही बचावकर्मियों और सुरक्षा बलों की सराहना करता हूं।”

Delhi Blast: भीड़भाड़ वाले इलाके में मचा हड़कंप

घटना शाम के व्यस्त समय में हुई, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। विस्फोट इतना तेज था कि आईटीओ तक उसकी आवाज सुनाई दी, जो लगभग दो किलोमीटर दूर है। धमाके की तीव्रता के कारण कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और आसपास खड़ी कारों में आग लग गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद कई मिनट तक लोग कुछ सुन नहीं पा रहे थे, चारों ओर धुआं और चीख-पुकार मची हुई थी। चांदनी चौक व्यापारी संघ द्वारा साझा किए गए वीडियो फुटेज में भयावह मंजर देखा जा सकता है—जहां सड़क पर शवों के अंग बिखरे पड़े दिखाई दिए।

तीन लोग थे कार में सवार, जांच में फिदायीन शक

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट एक चलती हुई हुंडई i20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे। अब यह जांच की जा रही है कि क्या यह आत्मघाती हमला (फिदायीन अटैक) था।पुलिस का कहना है कि घायलों के शरीर में कोई छर्रे या धातु के टुकड़े नहीं मिले, जो सामान्य बम विस्फोट में पाए जाते हैं। इससे जांच टीमों ने यह संभावना भी जोड़ी है कि विस्फोट ईंधन प्रणाली या विशेष विस्फोटक मिश्रण से हुआ हो सकता है।

कार की खरीद-बिक्री की चेन खंगाल रही है पुलिस

पुलिस ने कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया है, जिसने बताया कि उसने यह वाहन डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नामक व्यक्ति को बेचा था। बाद में यह कार अंबाला में और फिर पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंतिम बार कार किसके कब्जे में थी।

UAPA के तहत केस, दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

फोरेंसिक जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई गई हैं।धमाके के बाद दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वाहनों की सघन जांच जारी है, और सभी संवेदनशील इलाकों—जैसे मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और सरकारी इमारतों—पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

राजधानी में सुरक्षा पर बड़ा सवाल

लाल किला जैसे ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ यह विस्फोट दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। जांच एजेंसियां इसे एक संभावित आतंकी साजिश के रूप में देख रही हैं। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट फोरेंसिक जांच के बाद ही आएगी, लेकिन यह घटना साबित करती है कि राजधानी अब भी आतंकी संगठनों के निशाने पर है।

Read More : Red Fort Blast: लाल किला धमाका आतंकी साजिश, UAPA की धाराओं में बड़ा केस दर्ज, जानें खुलासा

Thetarget365

Recent Posts

DC vs RR : दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती, राजस्थान को 7 विकेट से हराया

DC vs RR :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में कठिन दौर से…

5 hours ago

Strait of Hormuz Reopening : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा बातचीत प्रस्ताव

Strait of Hormuz Reopening : पश्चिम एशिया में युद्ध के बादलों और गहराते कूटनीतिक गतिरोध…

7 hours ago

NCB Drug Bust : मुंबई में कोकीन सिंडिकेट का पर्दाफाश, 1745 करोड़ की ड्रग्स जब्त, एनसीबी की बड़ी सफलता

NCB Drug Bust :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ…

7 hours ago

Raja Shivaji Box Office : बॉक्स ऑफिस पर शिवाजी महाराज की आंधी, क्या यह बनेगी 200 करोड़ी फिल्म?

Raja Shivaji Box Office :  मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवगाथा अब…

7 hours ago

SECR Cancelled Trains : बिलासपुर रेलवे जोन की 18 ट्रेनें रद्द, गोंदिया और भाटापारा में विकास कार्य से यात्री परेशान

SECR Cancelled Trains :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने…

7 hours ago

This website uses cookies.