Russia Ukraine war : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यूक्रेन युद्ध सुलझाने का ताज़ा प्रयास भी नाकाम होता दिख रहा है। मंगलवार, 21 अक्टूबर को ट्रंप ने पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली उनकी प्रस्तावित ‘शांति बैठक’ को फिलहाल टाल दिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, रूस द्वारा यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम (सीजफायर) से इनकार करने के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है।
ट्रंप ने बैठक को रद्द करने की घोषणा करते हुए कहा,“मैं व्यर्थ बैठक नहीं करना चाहता… मैं समय की बर्बादी नहीं करना चाहता – इसलिए हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।”यह बैठक हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होनी थी, जिसकी घोषणा ट्रंप ने पिछले सप्ताह की थी। लेकिन सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच हुई बातचीत के बाद इसे टालने का फैसला लिया गया।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया कि रूस तत्काल युद्धविराम के पक्ष में नहीं है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब यूक्रेन में जारी संघर्ष को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। रूस का रुख है कि जब तक “जमीन पर स्थितियां उसके पक्ष में नहीं होतीं,” तब तक वह किसी प्रकार के सीजफायर के लिए राज़ी नहीं होगा। यह स्थिति ट्रंप की मध्यस्थता योजनाओं के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने गाजा संघर्ष में युद्धविराम कराने में भूमिका निभाई है। लेकिन यूक्रेन पर वह लगातार रुख बदलते रहे हैं। कभी वह तत्काल युद्धविराम की बात करते हैं, तो कभी दीर्घकालिक शांति समझौते को प्राथमिकता देने की बात कहते हैं।
ट्रंप यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि क्या शांति वार्ता से पहले रूस को यूक्रेन से कब्जाई गई ज़मीन छोड़नी चाहिए या नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की अस्पष्ट रणनीति और रूस की सख्त शर्तें इस संघर्ष को सुलझाने की कोशिशों को बार-बार पटरी से उतार रही हैं।
यूक्रेन में शांति स्थापित करने की डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों को फिलहाल गहरा झटका लगा है। रूस के युद्धविराम से इनकार और ट्रंप की शांति वार्ता टालने की घोषणा के बाद यह स्पष्ट होता जा रहा है कि यह संघर्ष अभी जल्द खत्म नहीं होने वाला। अमेरिका के भीतर और वैश्विक मंचों पर ट्रंप की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं – क्या वह वास्तव में मध्यस्थ हैं या केवल बयानबाज़ी कर रहे हैं?
Read More: Trump India Pakistan Conflict:भारत-पाक तनाव पर ट्रंप की बड़ी टिप्पणी, 7 विमानों के नुकसान का दावा
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
Trump Iran Warning : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के…
Riyan Parag Vaping : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के…
IRGC Military Council : अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य टकराव ने ईरान…
This website uses cookies.