★ सुरेंद्र सिंह को फिर से मंडल संयोजक बनाया गया
★ विरोध के बीच जारी हुआ नया आदेश
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा संभाग में मंडल संयोजक के पद को लेकर एक बार फिर से बड़ा खेल चल रहा है। हाल ही में सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने कलेक्टर के आदेश को पलटते हुए सुरेंद्र सिंह को मंडल संयोजक पद से हटाकर कमलेश कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अब एक नए मोड़ में, संभागायुक्त ने अपने ही आदेश को पलटते हुए सुरेंद्र सिंह को फिर से मंडल संयोजक बना दिया है।
आपको बता दें कि कलेक्टर ने सुरेंद्र सिंह को मंडल संयोजक नियुक्त किया था, लेकिन संभागायुक्त ने 6 दिसंबर 2024 को एक आदेश जारी कर इस फैसले को पलट दिया था। इस पर सवाल उठ रहे थे कि आखिर रिटायरमेंट से कुछ ही दिन पहले संभागायुक्त को कलेक्टर के आदेश में बदलाव करने की इतनी जल्दी क्यों थी?
पढ़ें संबंधित खबरें..
विरोध के बीच, संभागायुक्त कार्यालय से 17 दिसंबर 2024 को एक नया आदेश क्रमांक 5914 जारी किया गया, जिसमें पहले के आदेश को अपरिहार्य कारणों से निरस्त करते हुए सुरेंद्र सिंह को फिर से अंबिकापुर का मंडल संयोजक बना दिया गया है। इस नए आदेश से एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस मामले में क्या चल रहा है और इस तरह के लगातार बदलावों के पीछे क्या कारण हैं।