बलरामपुर @thetarget365 रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में बीती रात दंतैल नर हाथी ने गांव के एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामवासियों को इसकी जानकारी तब लगी जब गांव के चरवाहे घटनास्थल की ओर गए। सूचना पर तत्काल रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया। वन विभाग द्वारा तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि मृतक के स्वजनों को रेंजर द्वारा प्रदान की गई।
जानकारी अनुसार ग्राम महावीरगंज निवासी शिव शंकर सिंह पिता दिनेश सिंह 20 वर्ष बीती रात खेत की ओर गया था। इसी दौरान दंतैल नर हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने उसे अपने सूंड में लपेटकर पटक दिया और पैरों से कुचल दिए जाने पर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह 11 बजे के करीब स्वजनों एवं वन विभाग को तब लग पाई जब गांव के चरवाहे उस ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि रेंजर के द्वारा प्रदान की गई।
दल से बिछड़ा हाथी कन्हर नदी में पानी होने के कारण झारखंड की ओर नहीं जा पा रहा है। छत्तीसगढ़ की ओर लगातार घरों को तोड़ने एवं अब तक कुचल कर तीन लोगों को मार दिया गया। उसके स्वभाव का परीक्षण करने के लिए वाइल्ड लाइफ से डॉक्टर सोमवार को शिवपुर में रेंजर संतोष पांडे के साथ पहुंचे थे, वहीं रात में यह हादसा हो गया।
Durg Fire News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लापरवाही की एक ऐसी खबर सामने आई…
Bengaluru Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…
US Protests: मध्य-पूर्व में गहराते युद्ध के बादलों और ईरान के साथ बढ़ते सैन्य संघर्ष…
US-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने…
Zelensky's Big Claim: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय…
Janjgir Champa News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने…
This website uses cookies.