Thetarget365

Mule Account के जरिए साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की रकम का हुआ लेनदेन

गांधीनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

अंबिकापुर @thetarget365 देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांधीनगर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट Mule Account के जरिये ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक खाता धारक और दूसरा उसका साथी शामिल है, जो खाते के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेनदेन करता था।

पुलिस ने बताया कि इन म्यूल खातों का उपयोग अलग-अलग राज्यों में की गई साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। आरोपियों के खातों में अब तक कुल 2 लाख 6 हजार 962 रुपये की अवैध राशि ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है।

इस कार्रवाई की शुरुआत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची के आधार पर हुई। पुलिस मुख्यालय रायपुर से सख्त निर्देश के बाद, सरगुजा एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने गांधीनगर थाना पुलिस को मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार आरोपियों में विनोद प्रधान 26 वर्ष, पिता सुभाष प्रधान निवासी कोलतापारा नवानगर, थाना दरिमा और राहुल सिंह 29 वर्ष पिता स्व. मनोज सिंह निवासी बाबूपारा, थाना कोतवाली अंबिकापुर शामिल है। जांच में सामने आया कि विनोद प्रधान से उसके परिचित राहुल सिंह ने एक ऑनलाइन गेम में पैसे के लेनदेन के बहाने बैंक खाता खुलवाया था। राहुल सिंह ने खाता खुलवाने के बाद उसका पासबुक, एटीएम और अन्य दस्तावेज अपने पास रख लिए और आरोपी को 8-10 हजार रुपए का हिस्सा दिया गया।

पुलिस ने विनोद प्रधान से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम, पासबुक, और राहुल सिंह से पैन कार्ड, मोबाइल, पासबुक बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में साइबर सेल के एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई विपिन तिवारी, और अन्य स्टाफ प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, सुधीर सिंह, आरक्षक केवल साहू, मोती केरकेट्टा, समेत पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, याचिका को बताया प्रक्रिया का दुरुपयोग

Sabarimala Temple Case : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे ऐतिहासिक…

4 minutes ago

Janjgir Champa Murder : शादी की खुशियों के बीच पसरा मातम, समारोह में दामाद की बेरहमी से हत्या

Janjgir Champa Murder :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ऐसा…

12 minutes ago

Dhar Road Accident : नींद में ही मौत ने दबोचा, धार में अनियंत्रित ट्रक ने मजदूरों को कुचला

Dhar Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक…

19 minutes ago

Phoolbasan Bai Kidnapping : पद्मश्री फूलबासन बाई के घर में घुसे बदमाश, फोटो के बहाने की किडनैपिंग, आरोपी गिरफ्तार

Phoolbasan Bai Kidnapping : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने…

23 minutes ago

China Robot Attack: चीन के स्कूल में बेकाबू हुआ रोबोट, बच्चों पर बरसाईं कुंग-फू किक, वीडियो वायरल

China Robot Attack : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के इस दौर में आए दिन तकनीक…

33 minutes ago

ICC Team Rankings 2026 : ICC रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा बरकरार, वर्ल्ड कप जीतने के बाद बादशाहत कायम

ICC Team Rankings 2026 :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा सालाना मेन्स T20I टीम…

39 minutes ago

This website uses cookies.