अंबिकापुर @thetarget365 नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांधीनगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना गांधीनगर पुलिस ने मझलीपारा, सरगवा में स्थित विकास राय एवं प्रताप पाली के पार्टनरशिप में संचालित गैरेज में दबिश दी, जहां बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य की 8 पीएम व्हिस्की की 12 बोतलें, 8 पीएम व्हिस्की के पाव, टेट्रा पैक के 42 नग तथा आईकॉनिक व्हाइट व्हिस्की के 18 पुआ बरामद किए। कुल 19 लीटर से अधिक मात्रा की शराब जिसकी कीमत लगभग ₹13,260 बताई जा रही है, जप्त की गई।
मामले में पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को विकास राय, पिता प्रदीप राय, 27 वर्ष, निवासी मझलीपारा, थाना गांधीनगर और प्रताप पाली, पिता पन्नालाल पाली, 28 वर्ष, निवासी सरगवां, आरटीओ ऑफिस के पास, थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 295/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर की गई, जो कि गांधीनगर पुलिस द्वारा बीते एक माह में की गई सातवीं बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी थाना गांधीनगर द्वारा एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, आरक्षक विकास सिंह, रिषभ सिंह, अरविंद उपाध्याय सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Emmanuel Macron: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष और बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच फ्रांस…
Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन, सोमवार 16 मार्च, भारी…
Global Oil Crisis: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की बढ़ती…
Kerala Assembly Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के…
Share Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन, सोमवार 16…
Ish Sodhi Injury : साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों पांच मैचों की टी20…
This website uses cookies.