Ambikapur News : सरगुजा जिले के अमेरा खदान में 3 दिसंबर को हुए भूमि अधिग्रहण विवाद ने अब दो समानांतर राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाओं को जन्म दे दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस की 10 सदस्यीय जांच समिति ने गांव जाकर पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए, साथ ही जेल गई महिलाओं का किया सम्मान, वहीं दूसरी ओर पथराव और तनावपूर्ण माहौल में साहसिक कर्तव्यनिष्ठा दिखाने पर महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों घटनाओं ने इस मुद्दे को और व्यापक जनचर्चा के केंद्र में ला दिया है।
परसोढि कला पहुंचे कांग्रेस जांच दल ने ग्रामीणों से बातचीत में दावा किया कि 3 दिसंबर की अधिग्रहण प्रक्रिया बिना पूर्व सूचना के शुरू की गई, जिससे तनाव बढ़ा। गिरफ्तार हुई सात महिलाओं ने बताया कि पुलिस बल के पुरुष अधिकारियों ने खेतों में काम कर रहीं महिलाओं के साथ मारपीट की, देवस्थान को नुकसान पहुँचाया और उसके बाद ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ।
ग्रामीणों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के उस बयान को भी खारिज किया जिसमें जमीन हस्तांतरण पर सहमति बनने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि “अमेरा में एसईसीएल ने न नौकरी दी, न उचित मुआवजा, न ही CSR के तहत कोई काम। ऐसे अनुभव के बाद हम जमीन नहीं देंगे।”
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग ने इसे “चमचा रेट सेटिंग्स द्वारा जमीन हड़पने का तरीका” बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।
जेल भेजी गई महिलाओं को कांग्रेस नेत्री लैतफलांग ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी, किसान, महिला और कमजोर वर्गों के साथ हर संघर्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी। विधायक जनकलाल ध्रुव ने महिलाओं को ‘दुर्गा’ बताते हुए कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रशासन आदिवासियों पर लाठी चला रहा है।
पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि पूरा मामला न्यायालय में ले जाने की तैयारी चल रही है। विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने सरकार पर बड़े उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ग्रामीणों के साथ है।
प्रशासन की ओर से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर विलास भोसकर और एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पथराव एवं तनावपूर्ण स्थिति में शांतिपूर्वक कानून व्यवस्था संभालने के लिए महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज को सम्मानित किया।
कलेक्टर ने कहा कि मैदान में तैनात अधिकारी ही वास्तविक क्रियान्वयन करते हैं और भारद्वाज ने जिस धैर्य और साहस से स्थिति को संभाला, वह प्रशंसनीय है।
एसएसपी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में उनका संयम और जिम्मेदारी पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है।
सम्मान प्राप्त करते हुए भारद्वाज ने कहा कि वरिष्ठों से मिली सराहना आगे भी मजबूती से कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देती है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एएसपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी के पावन अवसर पर उत्सव का…
Iran Strait Of Hormuz News: पश्चिम एशिया की रणभूमि से एक ऐसी खबर आई है…
Global Trade Shock: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच शुक्रवार, 27 मार्च 2026…
Caribbean Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी भीषण संघर्ष के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति…
Middle East War: पश्चिम एशिया के रणक्षेत्र में अमेरिका को जिस आसान जीत की उम्मीद…
Zojila Avalanche: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर शुक्रवार…
This website uses cookies.