छत्तीसगढ़

बलरामपुर में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, देशभर में फैला था ठगी का जाल

बलरामपुर@thetarget365 : भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) द्वारा संचालित “समन्वय” पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उन्हें अन्य साइबर अपराधियों को सौंपा, जिनका उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन ठगी के लिए किया जा रहा था।

मामले का खुलासा बलरामपुर थाना प्रभारी द्वारा समन्वय पोर्टल से प्राप्त डाटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने विभिन्न बैंकों में खाते खोलकर उन्हें साइबर ठगी करने वाले गिरोहों को सौंपा। ये खाते धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को ट्रांसफर करने और निकालने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर बलरामपुर थाना में अपराध क्रमांक 40/2025 और 41/2025 के तहत भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNS) की धाराओं 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2)(क) में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले में नंदन कुमार रजक 20 वर्ष, पिता उदय बैठा, निवासी ग्राम बरदर, थाना बलरामपुर और शोएब खान 31 वर्ष, पिता अब्दुल साहबान अंसारी, निवासी ग्राम अमटाही, थाना सामरी पाठ को गिरफ्तार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जल्द ही इस ठगी रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी में निरीक्षक भापेन्द्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उपनिरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, शैलेन्द्र तिवारी, आरक्षक अशोक तिर्की, गजेंद्र भगत, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र ठाकुर, आरक्षक राजकिशोर पैकरा शामिल थे।

Recent Posts

The 50 Grand Finale: शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू को पछाड़ा, क्या ‘मराठी मानुस’ ने जीत ली है ट्रॉफी?

The 50 Grand Finale: भारतीय रियलिटी टीवी की दुनिया में इस वक्त 'द 50' (The…

5 minutes ago

Trump Targets Cuba: ईरान के बाद अब क्यूबा ट्रंप के निशाने पर, लैटिन अमेरिका में मचेगी भारी खलबली

Trump Targets Cuba: अमेरिकी राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प…

8 minutes ago

Chhattisgarh Weather: भीषण गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे से…

21 minutes ago

CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ 12वीं हिंदी पेपर लीक का दावा, व्हाट्सएप पर प्रश्न वायरल, पुलिस ने की एफआईआर।

CG 12th Hindi Paper Leak: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड की…

46 minutes ago

Bastar Surprise Inspection: बस्तर में सरकारी योजनाओं पर प्रशासन सख्त, अब हर हफ्ते होगा हॉस्टलों का औचक निरीक्ष

Bastar Surprise Inspection: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता सुनिश्चित…

50 minutes ago

Bijapur Hostel Case: बीजापुर छात्रावास में छात्राओं के गर्भवती होने पर मचा बवाल, अधीक्षिका पर गिरी गाज

Bijapur Hostel Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक साथ तीन स्कूली छात्राओं के गर्भवती…

53 minutes ago

This website uses cookies.